नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर ऊँची चोटी और शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में रविवार सुबह से बर्फबारी शुरू हुई हो गई है। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार , हरिपुरधार , शिलाई , गताधार आदि में बारिश हुई , जिससे क्षेत्र में फिर से शीतलहर का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। बता दे कि समूचे चूड़धार क्षेत्रों मे सुबह की शुरुआत धुप से हुई। मगर एकाएक मौसम ने करवट ली व चूड़धार की श्रृंखला मे बर्फ गिरनी शुरू हुई। जिला के मध्यम ऊंचाई वाले स्थान नौहराधार आदि मे बारिश हुई। हैरान कर देने वाली बात यह…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में चारों तरफ लगे गंदगी के ढेरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुगा माड़ी वार्ड नम्बर 12 , माजरा बाई पास चौक , वार्ड नम्बर 9 , गैस एजेंसी वार्ड नम्बर 11, प्राचीन शिव मंदिर वार्ड नम्बर 13 में कूड़े का ढेर अक्सर ही दिखाई देता है , जिसकी वजह से आवाजाही करने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। पांवटा माजरा चंडीगढ़ एनएच पर तो हर समय कूड़े का ढेर लगा रहता है जिसके कारण वहां हर समय गंदगी फैली रहती है। सबसे बड़ी…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उद्योग, संसदीय मामले और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज रविवार को उठाऊ पेयजल योजना शिलाई के तहत ग्राम नाया में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित पेयजल गुणवत्ता जांच कार्यकर्म में शामिल हुए।उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1 मई से 15 मई तक प्रदेश भर में जल संरक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन मानस को जागरूक किया जायेगा।उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रकृति की अमूल्य और अनमोल धरोहर “जल” का…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित धूम विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में शनिवार को 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति व कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह व मुख्य अतिथि करमजीत सिंह, कुलपति जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला ने की। विश्विविद्यालय के कुलपति डॉ. दविंदर सिंह ने 2022 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर दीक्षांत समारोह शुरू किया। इससे पहले कीर्तन शब्द भी पाया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 386 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। जिसमें 267 स्नातक एव 119 फर्जी प्रोग्राम के लिए दिया गया। 10 पाठ्यक्रमों के लिए भी डॉक्टरेट की…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पौंटा साहिब, कफोटा व शिलाई में जन समस्याएं सुनी। उन्होने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और अन्य मामलों को निपटाने के लिए सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को समय पर जनता के कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ जनता को मिल सके।उद्योग मंत्री ने इस दौरान कमरऊ के देवला गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता 85 वर्षीय जालम सिंह फौजी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- पानी की गुणवत्ता और उसके संरक्षण को लेकर बीआरसी कर रहे हैं लोगों को जागरूक बरसातके सीजन के शुरू होने से पहले जल शक्ति विभाग ने सुरक्षित और गुणवत्तापरक पानी को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। आज शनिवार 6 मई से जल शक्ति विभाग नाहन की खंड स्रोत समन्वयक टीम जाहिदा मलिक के नेतृत्व में सती वाला पंचायत पहुंची। सतीवाला में बीआरसी टीम के द्वारा जहां वाटर टैंक की सफाई को अंजाम दिया गया तो वहीं इसमें इस्तेमाल होने वाले पानी को जांचा भी गया। बीआरसी जाहिदा मलिक ने बताया की बरसात…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- पांवटा साहिब में मां गंगा और मां यमुना के सभी धर्म प्रेमी पूजन और आरती का आयोजन कर रहे हैं जो 7 मई 2023 को यमुना घाट मंदिर में होगा। जानकारी देते हुए राकेश कश्यप ने बताया कि गंगा समग्र के सदस्य सारे देश में गंगा के साथ-साथ सभी भारत की पवित्र नदियों की सफाई उनकी सरलता तरलता और पवित्रता का काम करती हैं। इसी क्रम में पांवटा साहिब में मां यमुना का पूजन और आरती का आयोजन सात मई को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाम 6:30 बजे यह कार्यक्रम पवित्र यमुना घाट यमुना मंदिर में…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के कांडो गांव से दुखद हादसा सामने आया है, यहां गोशाला में दूध निकालने गई महिला को उसकी गाय ने ही लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।रोजाना की तरह पलका देवी (45) गाय से दूध निकालने गई थी। इस दौरान गाय ने उसे सिर पर खुर (पैर)मार दिया, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गई।घटना के बाद परिजन महिला को बेहोशी हालत में शिलाई अस्पताल लाए, यहां पर नाजुक हालत देखते हुए उसे पांवटा साहिब रेफर किया गया, लेकिन पलका ने…