शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार में विस्थापित होने वाले परिवारों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। विस्थापितों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश की सुक्खू सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाना चाहती है, जिसके लिए जिला में हवाई और सडक़ नेटवर्क का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार कर रही है, ताकि कांगड़ा जिला पर्यटन में विश्व पटल पर छा जाए। अब विस्तारीकरण में जिन लोगों की जमीनें आ रही हैं, उन्हें सबसे बड़ा डर बेघर होने का…
Author: Himachal Varta
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहा जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम-मानसून-2023 हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रुप से सक्रिय है तथा सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन व बाढ़ जैसी घटनाएं घटित होती है व मानसून के दौरान जिला सिरमौर में गिरी, यमुना, मारकंडा, जलाल, बाता, टोन्स आदि नदियों में लोगों के डूबने की अप्रिय घटनाएं होती है। ऐसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृति…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने शिंकुला दर्रे के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। इस दौरान बस सैलानियों ने जमकर मस्ती की। निगम के अनुसार बस हर दिन मनाली से सुबह 7:00 बजे शिंकुला के लिए रवाना होगी और अटल टनल, सिस्सू, केलंग, दारचा, समदो होते हुए दोपहर 12:00 बजे शिंकुला पहुंचेगी। इस बस का किराया 1,000 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। करीब डेढ़ घंटे तक बर्फीली वादियों की सैर करने के बाद यह बस पर्यटकों को वापस मनाली रवाना हुई।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा की राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सुनिश्चित की गई है, इसमें से किसान को केवल दो फीसदी भुगतान करना पड़ेगा। फसल बीमा में किसान और सरकार बीमा कंपनी को प्रति हेक्टेयर 11 फीसदी अनुदान देगी। इसमें नौ फीसदी सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस नौ फीसदी अनुदान में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी प्रदेश सरकार सहयोग दे रही है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से आग्रह किया जा…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा ) नाहन का चौगान मैदान आगामी 31 अगस्त तक खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतयः बंद रहेगा। यह जानकारी नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि नाहन के चौगान मैदान को बंद रखने का निर्णय बरसात के मौसम में होने वाले मृदा बहाव से सुरक्षित रखने की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने नाहन वासियों से आगामी 31 अगस्त तक चौगान मैदान में खेलकूद आदि गतिविधियां संचालित ना करने के लिए सहयोग करने कि अपील की है।
चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जाएगा। इसके बनने के बाद एक ओर जहां अरावली पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम व नूंह क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 7 दिन के अंदर-अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां नई दिल्ली में अरावली सफारी पार्क के संबंध में समीक्षा बैठक करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 7 व 17 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने बताया कि 5 व 15 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे…
( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार टोल प्लाजों पर ताले लगा रही है। जहां इसी कड़ी में अब एक और टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है। सूबे के सीएम भगवंत मान ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघांवाला टोल प्लाजा बंद किया है। इससे पहले सीएम मान 9 टोल प्लाजा बंद कर चुके हैं। यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे सीएम भगवंत मान ने बंद किया। सीएम मान बुधवार को खुद टोल पर पहुंचे और इसे बंद किया. सीएम मान ने कहा कि, सिंघांवाला टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के रोजाना 4…