शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा।हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ताओं को दो किलो बढ़ाकर आटा 13 और चावल सात किलो देगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त राशन का कोटा आवंटित किया गया है। सरसों…
Author: Himachal Varta
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज): प्रदेश में सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में सीमैंट के दाम 10 रुपए प्रति बैग तक बढ़ाए जा सकते हैं। कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 10 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज भेज दिया है। इससे पूर्व 3 दिसम्बर को भी इसी तरह का मैसेज भेजा गया था और 12 दिसम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। हालांकि दिसम्बर माह के बाद प्रदेश में सीमैंट के दाम नहीं बढ़े हैं क्योंकि दिसम्बर माह में मालभाड़े के विवाद के चलते अडानी ग्रुप ने अम्बुजा सीमैंट व…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में अब कोई भी गाड़ी के लिए वीवीआईपी नंबर 0001 खरीद पाएगा। परिवहन विभाग ने इस नंबर को आम जनता के लिए ओपन कर दिया है। इससे पहले यह नंबर सिर्फ सरकार के लिए ही रिजर्व था। इसके लिए सरकार को एक लाख रुपए फीस देनी पड़ती थी। हालांकि एचपी-07 सीरीज के 0001 के 10 नंबर अभी भी विभाग ने परिवहन विभाग ने जीएडी यानी लोक प्रशासन विभाग के लिए रिजर्व रखे है। यह नंबर मंत्रियों की गाडिय़ों में लगेंगे। जनता के लिए ओपन नंबर में स्पेशल रजिस्ट्रेशन फीस पांच लाख रुपए…
हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का खास महत्व होता है। सावन भगवान शिवजी का सर्वाधिक प्रिय महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने का आगमन 16 जुलाई से होगा। लेकिन इस बार सावन महीने का पक्ष 4 जुलाई यानि मंगलवार से ही शुरू हो गया है। अधिक मास पड़ने से सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। 59 दिन के सावन महीने में आठ सोमवार आएंगे। इस वर्ष सावन…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ऊना के एक दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव थपलां में स्थित महावतार बाबा जी की कामधेनु गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वामी अमर ज्योति द्वारा चलाये जा रहे समाजसेवा के कार्यों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए तैयार की जा रही शूटिंग रेंज का भी जायजा लिया।…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आनी:उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन की अनुमति के बिना निकले एक श्रद्धालु की भीमडवारी में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुरदास गांव गांव डा.कोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। इस संबंध में एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उददेश्य से नाहन में 7 करोड रूपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला सिरमौर तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह उद्गार उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल परिषद…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका शिमला हेरिटेज रेल मार्ग के माध्यम से मैदानी इलाकों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। कालका से आने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने लगी है। जबकि शिमला से आने वाली ट्रेनों में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। पर्यटकों की कमी के चलते अब कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर भी पर्यटक ट्रेनों से कम ही आ रहे है। पर्यटकों की संख्या में कमी आने के कारण रोजाना टै्रक पर दौडऩे वाली ट्रेनों की संख्या में कमी आ गई है। जानकारी अनुसार ट्रैक पर दौडऩे वाली अप ट्रेनों…