नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पाँवटा साहिब के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में हुनर की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसे तराशने की। तारूवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक पाठशाला में 12 मई को गणित दिवस के उपलक्ष पर मंडल स्तरीय गणित ओलम्पियाड का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन पर पांवटा मंडल के सभी माध्यमिक, उच्च विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के गणित विषय के होनहार छात्र अपना जौहर दिखाएंग इस आयोजन में कनिष्क वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र,…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में चल रहे एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के अंतिम दिन आज उमंग और उत्साह से भरा हुआ माहौल रहा। प्रतियोगिताएं अपने आखरी चरणों में चल रही थी। कई टीमों ने विजेताओं की श्रेणी में अपना स्थान बनाया। आज बैडमिंटन पुरुष युगल में राजीव गांधी कॉलेज नगरोटा के अभय पाल गुलेरिया एवं सर्वेश धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लॉरेटे कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वाला जी के सुदीप सिंह और सत्यम शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के अमर कौशल और दीपक कश्यप ने तीसरा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को…
ऊना हिमाचल वार्ता न्यूज़(लक्ष्य शर्मा ) जिला ऊना के बड़ूही में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बड़ा सड़क हादसा पेश आया। हरियाणा के फतेहाबाद से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकराने के साथ ही एक घर की दीवार से भी जा टकराई। हादसे के वक्त बस में अधिकतर लोग सो रहे थे। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें बस का परिचालक भी शामिल था। बस के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग फौरन घटनास्थल की तरफ भागे। जहां उन्होंने हरियाणा रोडवेज की बस…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- बेसहारा मानसिक रोगियों को उनके घरों तक लाने ले जाने के चलते आ रही दिक़्क़तों को देखते हुए पुण्य और नेक काम कर रही सहायता संकल्प संस्था द्वारा पांवटा साहिब में अपना निजी आश्रम खोलने की इच्छा व्यक्त की है। ताकि जिन रोगियों का कोई अपना नही है उनकी सेवा और देखभाल यही आश्रम में की जा सके। दूसरा इन रोगियों को इनके घर तक पहुँचाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। संस्था के अध्यक्ष पवन बोहरा ने बताया कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वो इस नेक काम…
बिलासपुर, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) जनपद के मंगरोट शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कार व टूरिस्ट बस की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगरोट शिमला-हमीरपुर NH पर बड़ोग गांव के समीप एक टूरिस्टबस (PB 11AF-9527) व कार(HR 29AS-0628) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा…
ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) : – जनपद सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी उपमंडल संगड़ाह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पद भरने में नाकाम रहे हैं जबकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने हुए 4 महीने से भी अधिक का समय हो गया है। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप रावत ने कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संगड़ाह में एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विकास खंड अधिकारी के अलावा महाविद्यालय संगड़ाह, हरिपुरधार एवं ददाहू में…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के संपन्न हुए उपप्रधान पद के लिए उपचुनाव में शुभम चौधरी ने 570 वोटो से उमेश कुमार को हरा कर यह चुनाव का रण जीत लिया है। बता दे कि मंगलवार को सुबह आठ बजे ही रिमझिम बारिश के साथ मतदान शुरू हो गया था जो काफी धीमी गति से चला जिसके चलते लगभग 40 प्रतिशत मतदान ही हुआ। बद्रीपुर पंचायत में लगभग 3500 मतदाता है जिसमें, 1441 मतदाताओं ने ही मतदान किया। पांवटा साहिब के खंड विकास अधिकारी प्रताप चौहान ने बताया कि बद्रीपुर पंचायत के लिए उपप्रधान के उप…