Author: Himachal Varta

श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार )  सिरमौर ज़िला में सोमवार को गुरु शिष्य के अटूट मिलन और मधुर संबंधों का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व सिरमौर जिला में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके लिए बीते एक सप्ताह से तैयारियां जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में पूरी की जा रही है।हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील व धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने उमड़ी तो वही पावटा क्षेत्र के धोली ढांग व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्री रेणुका जी तीर्थ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं…

Read More

कुल्लू  पंडोह( हिमाचल वार्ता न्यूज) केएमसी कम्पनी के ठेकेदारों, वर्करों की कड़ी मेहनत और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी रंग लाई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर 6 मील के पास डेंजरस जोन अब सेफ जोन बन गया है। पहाड़ी से गिरी भारी चट्टानों को ब्लास्टिंग से तोडक़र पूरी तरह से साफ़ कर लिया गया है। काम जोखिम भरा था, फिर भी बड़ी सावधानी के साथ ब्लास्टिंग करते हुए इन चट्टानों को आखिर साफ कर दिया गया।केएमसी कंपनी के जीएम एसएम नायडू ने बताया कि मौके पर काम करने वालों की कड़ी मेहनत के चलते यह संभव हो पाया है। एएसपी…

Read More

चंबा भरमौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जनजातीय विधानसभा क्षेत्र भरमौर में केंद्रीय बजट के जरिए सडक़ के चल रहे कार्य की गुणवत्ता की पोल विधायक डा. जनक राज ने खोल कर रख दी है। साथ ही विभाग की व्यवस्था को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। चूंकि सडक़ पर तारकोल बिछाने के चल रहे कार्य की निगरानी के लिए मौके पर कोई अधिकारी तैनात नहीं था।विधायक की मानें तो गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर जब संबंधित विभाग के मंत्री के मोबाइल पर तुरंत फोन किया, तो उन्होंने इसे उठाना भी गवारा नहीं समझा। लिहाजा विधायक ने पीडबल्यूडी मंत्री पर भी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   नालागढ में नशे का कारोबार दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है, जिस कारण युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है और आए दिन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला दभोटा चौकी के तहत प्रकाश ढाबा के समीप का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश ढाबे के समीप कुछ युवक चिट्टा बेचने का काम करते हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने दबिश देकर कमरे में मौजूद 2 यवकों से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिस पर पुलिस ने…

Read More

लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है।जनजातीय जिला में लगातार नालों में बाढ़ आ रही है। रविवार को लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। नाले में बाढ़ आने से मलबे की वजह से चिनाब नदी में भी गाद भर गई जिसकी वजह से करीब 45 मिनट तक नदी का प्रवाह 70 फीसदी तक रुका…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजीव कुमार   शांत पड़ा मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और 5 जुलाई से 2 दिनों तक यैलो अलर्ट रहेगा। हालांकि 3 व 4 जुलाई को बारिश होगी लेकिन इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 जुलाई को मैदानी/निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की, जबकि 4 जुलाई को मैदानी/निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। यैलो अलर्ट के बीच 4…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में दी गई कांग्रेस की गारंटियां सबसे बड़े मुद्दे हैं। सत्ता में आए सरकार को 8 महीने हो आए पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रू प्रति महीने का इंतजार कर रही है। सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है। किसान गोबर के ढेर लगाकर बैठा है।…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी में होटल मालिकों की दहशत बढ़ती जा रही है। जिला कुल्लू के जरी में सामने आए एक मामले में होटल मालिक, उसके बेटे और सुरक्षाकर्मियों ने एक नेपाली युवती को तब सरेआम पीटा, जब वह अपने लापता साथी का पता जानने होटल आई थीं। लड़की को गेट पर ही रोककर उसके साथ मारपीट की गई। वहां से गुजर रही मीडिया की टीम ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शनिवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित लड़की और मीडियाकर्मियों ने पुलिस में…

Read More