Author: Himachal Varta

ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार पहाड़ी राज्य हिमाचल की उदारता से सहायता करे। प्रदेश सरकार लगातार केंद्र के समक्ष अपने मुद्दे उठा रही है और राज्य का विकास करने के लिए लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ मामले हल किए जा रहे हैं। हिमाचल का चंडीगढ़ में 7.19 फीसदी का हिस्सा है, जो हर हाल में मिलना चाहिए। शानन प्रोजैक्ट की लीज खत्म हो चुकी है और यह अब राज्य को शिफ्ट होना चाहिए। वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार की अगुवाई में जो कैबिनेट कमेटी बनी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     जिला मुख्यालय नाहन स्थित डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में शनिवार को एमबीबीएस प्रशिक्षु डाॅक्टरों ने नैशनल एग्जिट टैस्ट (नैक्स्ट) के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट किया। करीब आधे घंटे प्रशिक्षु डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज परिसर में प्रदर्शन किया। काॅलेज के सीएससीए के अध्यक्ष संजीत राणा, उपाध्यक्ष सृष्टि शर्मा व महासचिव आकांक्षा ने बताया कि पूरे देश में वर्ष 2019 से नैशनल एग्जिट टैस्ट लागू किया गया है, जिसका वर्ष 2019 के बैच के प्रशिक्षु चिकित्सक कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में इस अधिसूचना के…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां से एक गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर प्रदेश के एकमात्र शिमला स्थित जच्चा-बच्चा कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवा दिया प्रतिष्ठित एवं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां से एक गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर प्रदेश के एकमात्र शिमला स्थित जच्चा-बच्चा कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  सुंदरनगर शहर के मुख्य बाजार भोजपुर को जल्दी ही खंबों में तार के जंजाल से आजादी मिलेगी। यह भरोसा बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार कौंडल ने व्यापारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार में बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि भविष्य में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं न हों।भोजपुर बाजार में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी। शनिवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों, पार्षद नरेश वर्मा और व्यापार मंडल सुंदरनगर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया।बाजार में विद्युत विभाग की तारें कम और अन्य…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से मामले पर स्कूलों का ब्यौरा मांगा है।शिमला (प्रीति): प्रदेश के सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से मामले पर स्कूलों का ब्यौरा मांगा है। वर्तमान में कितने स्कूल इंगलिश और हिंदी मीडियम हैं, कितने स्कूलों में हिंदी और इंगलिश दोनों मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है, सरकार ने विभाग से यह जानकारी मांगी है। इसी कड़ी…

Read More

लाहौल स्पीति  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने से जोबरंग गांव के नीचे पानी जमा होने लगा है। जहालमा नाले में लगातार बाढ़ की स्थित उपन्न होने से नदी का पानी रुक रहा है। जोबरंग गांव के नीचे पानी रुकने से सेब के बगीचे और खेत पानी से जलमग्न हो गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए जिप लाहुल स्पीति की अध्यक्षा अनुराधा राणा और जहालमा बार्ड की जिप सदस्य छेजंग डोलमा ने मौके का दौरा किया। अनुराधा राणा ने कहा कि जाहलमा नाला में बाढ़ की वजह से जोबरंग गांव में किसानों के कई…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महांसघ ने कोविड-19 स्टाफ (आउटसोर्स) कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार देने की मांग की है। यहां जारी बयान में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की सोलन इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को पत्र लिखकर मांग की कि तीन-तीन माह के सेवा विस्तार को बंद कर इसे एक साल के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन कर्मचारियों ने प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें अवकाश भी नहीं दिए जाते हैं। यदि एमरजेंसी में…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  प्रदेश राजस्व विभाग ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल…

Read More