ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अंब मुबारिकपुर-भरवार्इं मार्ग के तहत अलोह मार्ग पर पड़ते सप्तदेवी मंदिर के पास ट्राला की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों बाइक सवार एक उद्योग में कार्यरत हैं और छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने सडक़ हादसे के संबंध में घायलों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पीडि़त जतिन पुत्र जसविंदर सिंह…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार लेक टूरिज़्म को बढ़ावा देने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की झीलों एवं जलाशयों के आस-पास लेक टूरिज़्म विकसीत करने की कार्य योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार नैसर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण झीलों से पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इसके तहत ज़िला कांगड़ा के पौंग बांध, कोल डैम जलाशय, तत्तापानी के गर्म पानी के चश्मे, ज़िला बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय, कुल्लू-मनाली के समीप लारजी जलाशय और चंबा में चमेरा बांध जलाशयों में जल…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )(लक्ष्य शर्मा ) वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को सडक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पडे क्रियाशील पदो को चरणवद्व भरा जायेगा। यह जानकारी उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के गांव मिल्ला में 9 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मागनल चॉंदपुर चूंकोली-चिम्मू सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के उपरान्त उपास्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाऐं…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रणबीर ठाकुर को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम *मेरा बूथ सबसे मजबूत* के अंतर्गत रणवीर ठाकुर को राजस्थान के अजमेर जिला ने किशनगढ़ विधानसभा बोरडा मंडल में अल्प कालीन विस्तारक लगाया गया है इससे पूर्व रणवीर ठाकुर को 27 जून को मोदी जी से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल भेजा गया था। इस कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के पश्चात रणबीर ठाकुर को राजस्थान राज्य…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) :- पांवटा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में चुनाव आज तहसीलदार ऋषभ शर्मा कि मौजूदगी में सम्पन्न हो गए है। नागरा गुट से प्रधान पद के लिए स्वयं सरदार बलजीत सिंह नागरा , उप प्रधान पद के लिए महिमा सिंह बहराल, सचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबंस लाल चौधरी किशनकोट और अड्डा इंचार्ज के लिए भूपेन्द्र सिंह बिंदु जीत गए हैं। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में चुनावों के बाद बलजीत नागरा ने जीत दर्ज कर ली है।बलजीत नागरा दूसरी बार लगातार ट्रक…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया है कि पूर्व की भाजपा सरकार की नाकामी के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है अजय सोलंकी जन समस्याएं सुनने के बाद नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करीब 10 माह से बंद पड़ा है जिसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेवार है उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जो बजट मेडिकल कॉलेज को मिला था उससे उपकरणों पर फिजूलखर्ची की गई बजाए की मेडिकल कॉलेज…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) : – समाज सेवा में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब नाहन ने, रोटेरियन नीरज गुप्ता को अपना नया अध्यक्ष चुना है। यह जानकारी देते हुए मुख्य संपादक रोटेरियन अश्वनी शर्मा ने बताया कि नीरज गुप्ता पहली जुलाई 2023 से कार्यभार संभालेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि क्लब पहले की तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। क्लब विभिन्नअश्वनी शर्मा ने बताया कि नीरज गुप्ता पहली जुलाई 2023 से कार्यभार संभालेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि क्लब पहले की तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। क्लब शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, व्यावसायिक ,खेल एवं सांस्कृतिक को, बढ़ावा…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि बच्चों को घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। यह बात उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के गांव कोटी बौंच में एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच भवन के भूमि पूजन तथा कोटी बौंच व साथ लगते गांव के लिए 7 करोड 45 लाख ़ से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास व 32 लाख रुपए से निर्मित होने…