Author: Himachal Varta

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  भारी बारिश व तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा मकान पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।मंडी जिले में एक मकान पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश व तेज हवा के कारण दसिऊं धतोली पंचायत खुडला के निवासी निशांत के घर पर पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से उनके स्लैब में दरारें आ गईं हैं। छत की रेलिंग, पानी की टंकी और ड्रेनेज पाइप भी टूट गई। साथ लगते स्लेटपोश मकान…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- आखिर करीब 7 महीनों के बाद जिला सिरमौर के 3 विधानसभा क्षेत्र में हुई भाजपा की करारी हार के बाद तीन पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा को पद मुक्त कर दिया गया है। वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा जिला महामंत्री बलदेव कश्यप को भी पद मुक्त कर दिया गया है।श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नारायण सिंह की की हुई करारी हार का…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पवित्र शिवलिंग पर पैकेट वाला दूध-दही न चढ़ाने की हिदायत के साथ पवित्र शिवलिंग को हाथ न लगाने के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आने की हिदायत दी गई है।द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में श्रद्धालु अब छोटे कपड़ों, मिनी स्कर्ट या फिर नाइट सूट में मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में चमड़े से निर्मित वस्तु लाना भी निषेध होगी। इस मंदिर का संचालन सरकार करती है। मंदिर प्रशासन की पहल…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल और पिस्टल शूटिंग स्पर्धा के दौरान हुई युवा वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपूर्व नाग ने 548 का स्कोर करते हुए पहले स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि सार्थक ने दूसरा व प्रांशुल राणा ने तीसरा स्थान पाया।हिमाचल प्रदेश राइफल संघ और पुलिस की छठी बटालियन कोलर के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।जबकि छठी बटालियन कोलर के डीएसपी विक्रम सिंह, अर्जुन पुरस्कार…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर  मणिमहेश यात्रा के आरंभ होने से पहले ही उपमंडल मुख्यालय भरमौर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। गुरुवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय से लेकर पीडबल्यूडी ऑफिस तक के हिस्से में जाम लगता रहा। इसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को भी खूब परेशान होना पड़ा।अहम है कि उपमंडल मुख्यालय में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में दोनों तरफ से बड़े वाहन आने की स्थिति में यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लिहाजा ट्रैफिक…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- जून माह में हुई पहले दौर की बारिश ने सिरमौर के जल शक्ति विभाग को करारी चोट दी है। जिला के सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में बरसात से करीब 16.24 करोड रुपए का माली नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार जिला में वाटर सप्लाई स्कीमों को बरसात से 12.42 करोड़ सिंचाई योजनाओं में 3.72 करोड तथा सीवरेज स्कीमों में 9.7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि इस नुकसान में वाटर सप्लाई की छोटी-बड़ी 220 स्कीमें इरीगेशन की 55 तथा 3 स्कीमे सीवरेज की प्रभावित हुई हैं। हालांकि कुल हुए 16.24 करोड़…

Read More

 किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   किन्नौर जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार निचार तहसील के यागपा रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 6 लोग सवार थे। ये कार काफनू से यागपा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार यागपा चौकी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाजार में एक दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराहां बाजार में दुकान चलाने वाला विनीत अग्रवाल कुछ समय से परेशान चल रहा था। देर शाम उसने दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच उसके परिजनों ने देखा कि दुकान बंद है, फिर वह घर के रास्ते से दुकान के भीतर पहुंचे। जहां विनीत अग्रवाल फंदे पर लटका मिला।इसकी सूचना…

Read More