Author: Himachal Varta

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सदर विधायक आशीष शर्मा ने विधायक निधि की पहली किश्त 52 लाख 50 हजार रुपये जारी कर दी है। विधायक ने कहा कि जल्द ही यह विकास कार्य शुरु होंगे और लोगों को इनकी सौगात मिलेगी।जारी की गई विधायक निधि और विकास कार्यों में ग्राम पंचायत चमनेड के वार्ड नंबर एक में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, ग्राम पंचायत लंबलू के झटवाड गांव में जंजघर के कार्य को पूर्ण करने के लिए दो लाख, जंगलरोपा पंचायत के कसवाड गांव में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर आज लायंस क्लब नाहन ने नाहन के सरकारी व निजी चिकित्सकों को सम्मानित किया। प्रधान लायंस क्लब की अगुवाई में क्लब के सदस्यों ने विश्व चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में जाकर नव नियुक्त प्रधानाचार्य राजीव सूली, डॉक्टर श्याम कौशिक, डॉक्टर विशाल को सम्मानित किया गया।वहीं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए काला अंब से डॉक्टर अजय गोयल, डॉक्टर पूनम गोएल व नाहन से डॉक्टर अमन को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष पर लायंस क्लब नाहन के प्रधान…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सुंदरनगर के कलौहड़ में रोजगार देने वाली फर्म पर सुंदरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने उक्त सेंटर से सभी तरह के दस्तवेज, मोबाइल और लैपटॉप सीज कर दिए हैं । मौके पर डीएसपी सुंदरनगर सहित पुलिस अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त संस्थान के खिलाफ गुप्त शिकायत सुंदरनगर पुलिस को मिली थी।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा फर्म का मोबाइल , लैपटॉप औऱ कंपनियों के अथॉरिटी लेटर…

Read More

चंबा:  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल के चंबा में सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर कियानी ईडनाला के पास एक 108 एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक फार्मासिस्ट की पहचान आयूब खान पुत्र लाला दीन निवासी गांव जसूह तहसील चुराह के तौर पर हुई है जबकि चालक प्रमोद निवासी तीसा घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिला में सेब सीजन शुरू हो गया है। मंडियों में सेब की आवक बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस बार ग्रेडिंग व पैकिंग के ज्यादा दाम नहीं वसूले जा सकते हैं, क्योंकि प्रशासन ने इसके दाम तय कर दिए हैं। हर उपमंडल में एसडीएम स्तर पर गठित कमेटी ने ये दाम तय किए हैं। अच्छी गुणवत्ता के सेब की पैकिंग का दाम 185 रुपये, जबकि न्यूनतम गुणवत्ता वाले सेब का दाम 170 रुपये प्रति पेटी तय किया गया है। इससे अधिक वसूलने वाले ग्रेडिंग हाउस…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शिक्षा विभाग (उच्च) बिलासपुर के उपनिदेशक कार्यालय में कर्मचारियों की जबरदस्त कमी है। इसके चलते विभाग का सारा कामकाज प्रभावित हो रहा है। पिछले दो सालों से विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के रिवीजन ऑफ स्केल और कर्मचारियों की इंक्रीमेंट सहित अन्य कई कार्य लंबित हैं। स्टाफ की कमी से वर्तमान में कार्यरत कर्मियों पर काम का अत्यधिक बोझ है। रिक्त पदों पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक का कार्यभार संभाल रहे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है।साथ ही सुझाव भी दिया है कि स्थायी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा परवाणू नगर में एक प्रैस कांफेंस कर प्रदेश में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के बारे चिंता व्यक्त की गई। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश संयोजक पवन समैला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति प्रिय राज्य है, लेकिन कुछ अप्रवासी लोगों द्वारा इस देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिला चंबा में कुछ लोगों ने बेखौफ मनोहर लाल की बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। हिमाचल…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में पांच जुलाई तक भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में अब प्रदेश के लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि पांच जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं, लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं प्रदेश में इस बार जून महीने के दौरान नॉर्मल से 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में छह साल बाद जून में नॉर्मल से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। सोलन में नॉर्मल से 84 फीसदी और मंडी जिला…

Read More