नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने महावीर जयंती के अवसर पर आगामी 3 अप्रैल को नाहन तथा पांवटा साहिब में मीट की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। आदेश के अनुसार मीट की दुकान के मालिक इस दिन नाहन व पावंटा साहिब में मीट की बिक्री नहीं कर सकेंगे। आदेश के अनुसार सिरमौर जिला की दिग्बर जैन सभा ने जिला दण्डाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है कि जैन सभा 3 अप्रैल को महावीर की जयंती मना रही है और इस दौरान नाहन तथा पावंटा साहिब में मीट…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए करीब चार महीने हो गए हैं। चार महीनों बाद भले ही विकास का कोई बड़ा, कार्य धरातल पर नजर नहीं आया लेकिन तबादला उद्योग खूब फल फूल रहा है। यदि जिला सिरमौर के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की बात करते हैं तो शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर करीब छह दर्जन से अधिक कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। कई स्थानों पर तो यह भी सुनने में आया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा गत दिनों स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री के स्वागत कार्यक्रम रखे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तर भारत की प्रमुख शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के दशमी के दिन शुक्रवार को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये 22 हजार श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 17,21,327 रुपए की नकदी के अलावा चांदी व सोना भी मां बाला सुंदरी के चरणों में अर्पित किया। 22 मार्च से चल रहे चैत्र नवरात्र मेले में अब तक श्रद्धालुओं द्वारा 16764684 रुपए की नकदी माता बाला सुंदरी मंदिर में अर्पित की जा चुकी है। शुक्रवार को दशमी के दौरान कड़ी…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को जिलेभर में रामनवमी का पर्व मनाया गया। उतर भारत की प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार हरिपुरधार के मां भांगयाणी मंदिर में अंतिम नवरात्रि व राम नवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु हरिपुरधार पहुंचे।मंदिर सीमित की और से सुरक्षा के जहां कड़े प्रबंध किए गए थे, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों व दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था की गई।पंजाब व हरियाणा से अधिक संख्या में…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जन-समस्याओं का समाधान निश्चित समयावधि के भीतर करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से अपनी-समस्यायें और कार्य लेकर सरकारी कार्यालयों में आने वाले ग्रामीण लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना अधिकारियों का दायित्व है। उद्योग मंत्री आज सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन और कफोटा में जनसमस्यायें सुन रहे थे। सतौन में ग्राम पंचायत सतौन, कुड़गा, पोका, बझौण, बडवास, सकोली, कांटी मशवा, कठवाड़, आदि पचंायतों के लोगो ंने अपनी-अपनी समस्यायें उद्योग…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुधियाना के गांव कशलोग में तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर 2 बैल व एक गाय को अपना शिकार बनाया। इस प्रकार जंगली जानवरों द्वारा द्वारा पालतू पशुओं को शिकार बनाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है इस प्रकार हुए हमले के बाद लोग रात्रि में घरों से बाहर निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं। पूर्व पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद पशुशाला में जब उन्होंने लहूलुहान मवेशियों को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पशुपालन व…
नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- कल 31 मार्च को सिरमौर जिला में विकासखंड संगड़ाह के नए पंचायत समिति अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। 24 मार्च को पंचायत समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा और उपाध्यक्ष मदन सिंह के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मात्र एक मत के बहुमत से पास कराया गया था। कॉन्ग्रेस द्वारा किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की जाती है इस बारे अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 2 वर्ष पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष मेला राम शर्मा के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार…
नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में पुलिस हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह बात एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पत्रकारों से हुई बातचीत में कही। एसपी सिरमौर ने कहा कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुछ महिलाओं समेत अन्य लोग भी गिरफ्तार किया जा सकते है। एसपी ने कहा कि यह लोग कहाँ से आये है और यहां कब से रह रहे है इसकी पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि…