नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन निर्वाचन क्षेत्र के तहत सलानी-कटोला तथा त्रिलोकपुर पंचायत के टेडी-बरोटी में जन समस्यायें सुनी और कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। इससे पूर्व सलानी कटोला और टेडी बरोटी पहुंचने पर अजय सोलंकी का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध ढंग से निपटारा…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला चंबा के सलूणी में मनोहर हत्याकांड में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नया खुलासा किया है। कश्यप के मुताबिक 25 साल के मृतक मनोहर का ताल्लुक अनुसूचित जाति से था। उन्होंने कहा कि मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के समक्ष भी उठाया जाएगा।नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान के सुर से सुर मिलाते हुए समूचे घटनाक्रम की जांच एनआईए से करवाने की मांग की। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सिरमौर जिला के लोगों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज भी कार्यरत हैं जहां लोगों को उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य चिकित्सा खण्डों में जहां चिकित्सक कम हैं, वहां पर प्रतिनियुक्ति करके मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। संगड़ाह विकास…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (लक्ष्य शर्मा ) कुत्तों की जन्म दर को कम करने के लिए सिरमौर जिला में 16 जून से 28 जून तक एक विशेष अभियान का आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत कुत्तों की जन्म दर को कम करने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा वैक्सीनेशन और स्टेरलाइजेशन का कार्य किया जायेगा। यह अभियान पशुपालन विभाग और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जायेगा।उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पशु पालन विभाग द्वारा शुक्रवार को नाहन में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। सुमित खिमटा ने…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश से पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी (एचपी 69 6301) किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर डैहर के कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को सिविल अस्पताल डैहर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के अब तक छह माह के कार्यकाल को आज तक के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है। उनका कहना है कि एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय लेकर सरकार ने जनता के हितों पर कुठाराघात करने का ही कार्य किया। सत्ता में आते ही 990 संस्थान डिनोटिफाई कर दिए। सात रुपए सस्ता किए गए डीजल के रेट कांग्रेस सरकार ने तीन रुपए बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। 300 यूनिट बिजली…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पठानकोट एनएच पर तत्त्वानी के पास दो कारों के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में दाखिल करवाया गया है। जहां घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के मेडिकल करवाने के साथ ही बयान दर्ज करने की प्रक्रिया निपटाने के कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को न्यू बस अड्डे से मेन बाजार को जा रही टैक्सी परमिट आल्टो कार को विपरीत दिशा से आ रही ब्रिजा कार ने टक्कर मार दी। इससे आल्टो कार…