ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिएउपमुख्मंत्री ने ईसपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर में यहां के भवन, रास्ते, लाइटें, पानी एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर भव्य मंदिर तैयार किया जायेगा, जिससे यहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मंदिर समिति के सदस्यों को सुविधा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में गोबिंदगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जिला गौ रक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सतीश कुमार ने किया।इस प्रतियोगिता में ना केवल जिला सिरमौर बल्कि साथ लगते पड़ोसी राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में 3 दर्जन से अधिक टीमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी प्रतियोगिता दो वर्गो में खेली जाएंगी। जिसमें अंडर-19 ओपन वर्ग शामिल है। मीडिया से बात करते हुए गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सतीश कुमार ने गोविंदगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल पांवटा साहिब प्रखण्ड द्वारा श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के पवित्र महापर्व के शुभअवसर पर भव्य शौर्य संचलन वाहन रैली, श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं नो आरतीयों सहित सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ। इस भव्य महोत्सव में सैकड़ों विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित हिन्दू परिवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश प्रान्त के प्रदेश मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भण्डारी , सिरमौर जिला मंत्री सुनील चौधरी , बजरंग दल जिला सह संयोजक अंकित पांडेय, बजरंग दल जिला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में वर्ष 2023 की कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ के गांव नेहरटी भगोट निवासी 68 वर्षीय नरसिंह करीब 4 दिनों से नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड- वार्ड में एडमिट था। हालांकि मृतक व्यक्ति को हृदय और सांस संबंधी तकलीफ पहले से ही थी उसी के चलते मरीज को राजगढ़ करीब 5 दिन पहले एडमिट किया गया था।राजगढ़ अस्पताल में हालत बिगड़ती देख नरसिंह को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कोविड महामारी के दौरान आपातकालीन व्यवस्था में कंपनी की मार्फत रखें नाहन मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। केएस एंड ईएस तथा एनसीईएस कंपनी का सरकार के साथ हुआ करार समाप्त हो गया है। ऐसे में नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर रखी 60 स्टाफ नर्स, 25 डाटा एंट्री ऑपरेटर ,चालक, चपरासी आदि सेवाओं से समाा्त कर दिया है जिससे कालेज की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैहैरानी की बात तो यह है कि इनमें से अधिकतर स्टाफ नर्स और अन्य ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने कोविड के दौरान उन वार्ड में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के तहत गांव कांडो भटनोल में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे पर दराट से जानलेवा हमला कर उसकी बाजू काट कर अलग कर दी।घायल व्यक्ति नारायण सिंह का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों में कहासुनी के चलते मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट इतनी बढ़ गई थी वीरेंद्र सिंह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- गुरु की नगरी पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालक आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आलम यह है कि पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालकों द्वारा लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। मनमाना किराया वसूले जाने से परेशान पांवटा साहिब के लोगों ने एसडीएम पांवटा साहिब से मुलाकात की। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। पहाड़ी कॉलोनी विकास समिति कुंजा मतरालियो के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम से मिले। लोगों ने बताया कि पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालकों द्वारा न्यूनतम किराया ₹20 लिया जा रहा है ,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जारी एडवाईजरी के सभी 6 परामर्श बिंदुओं का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 एडवाईजरी के पालन के लिए उचित दिशा निर्देशा देने के लिए भी कहा है। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी ई(परामर्श) के अनुसार स्वास्थ्य सेवायें ग्रहण करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य संस्थान परिसर में मास्क का प्रयोग करने का…