Author: Himachal Varta

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जनपद सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली शिवपुर पंचायत में हरिजन बस्ती चामड़ा के लोगों द्वारा  पिछले कल से मार्ग के बीचो-बीच अवरोध खड़ा करने के लिए ढारे बनाकर‌ मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जिसमें 2 दिनों से दर्जनों वाहन एवं बसें फंसी रही लेकिन हरिजन बस्ती चमड़ा के लोग एवं उनके समर्थन में उतरे भीम आर्मी वहां से टस से मस नहीं हो रहे थे।प्रशासन एवं विभाग की भारी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर बाद शिवपुर में ढारे बना कर बाधित किए गए चाड़ना संगड़ाह मार्ग को आवागमन के लिए खोला गया।…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम में उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड़ पर एक शख्स को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जामनीवाला रोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तारूवाला से जामनीवाला की ओर जा रहे एक बाइक सवार (एचपी-11ए–2126) को जांच के लिए रुकवाया।जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान उस लिफाफे से स्मैक बरामद…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और रैश ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर अब शहर में जगह-जगह हिडन कैमरा मुस्तैद हो गए हैं। अब यदि किसी ने भी रैश ड्राइविंग अथवा मोटर व्हीकल नियमों की अनदेखी करी तो मौके पर नहीं बल्कि गिफ्ट के तौर पर घर बैठे ही आपका चालान पहुंच जाएगा। यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर की टीम तथा नाहन की ट्रैफिक पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई है। बड़ी बात तो यह है कि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर उपमंडल संगड़ाह में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार  कनिष्ठ अभियंता द्वारा खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ग्राम पंचायत के उप प्रधान सतपाल तोमर की शिकायत पर ही विजिलेंस ने ये कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता के आरोपों की पड़ताल के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।डीएसपी तरनजीत के नेतृत्व में…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश का जिला सिरमौर पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के बावजूद पर्यटकों को आकर्षित कर पाने में नाकाम साबित हुआ है। जिला सिरमौर ना केवल आंतरिक, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अपनी ओर खींचने का जबरदस्त मदरसा रखता है बल्कि कुल्लू, मनाली, शिमला जैसे विकसित पर्यटन क्षेत्रों से भी कहीं ज्यादा आकर्षण रखता है।इस नाकामी की सबसे बड़ी वजह अविकसित सड़कें बन रही हैं। टूटी-उखड़ी तथा संकरी सड़कें जान को जोखिम में तो डालती ही है साथ ही पर्यटक भी इनकी हालत देखकर कन्नी काट जाता है। बता दें कि पर्यटन की सफलता सुविधाओं के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के प्रकाशन की सूचना जारी करते हुए कहा है कि  प्रथम अप्रैल, 2023 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि जो युवा-युवतियां पहली अप्रैल 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं तो वह फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने के लिये निर्धारित प्रपत्र पर भर कर आवेदन करें।रजनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के दूसरे निर्वाचन सभा क्षेत्रों के साथ 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कोविड महामारी के दौरान आपातकालीन व्यवस्था में कंपनी की मार्फत रखें नाहन मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। केएस एंड ईएस तथा एनसीईएस कंपनी का सरकार के साथ हुआ करार समाप्त हो गया है। ऐसे में नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर रखी 60 स्टाफ नर्स, 25 डाटा एंट्री ऑपरेटर ,चालक, चपरासी आदि सेवाओं से बहाल कर दिए गए हैं।हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से अधिकतर स्टाफ नर्स और अन्य ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने कोविड के दौरान उन वार्ड में अपनी सेवाएं दी है, जहां डॉक्टर भी…

Read More

शिमला-( हिमाचल वार्ता न्यूज)आनी के उपमंडल निरमण्ड में बागीपुल-उरटू सड़क मार्ग पर बागीपुल से एक किलोमीटर आगे बागीनाला में बजरी से भरा एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे कि उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रंजय ठाकुर (35) पुत्र मोती सिंह ठाकुर, अंकित (24) पुत्र शिशुपाल दोनों निवासी मोइन, उपतहसील निथर और गुड्डू (33) पुत्र मोती राम निवासी झलैर डाकघर सराहन तहसील निरमंड के रूप में हुई है।डीएसपी आनी ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है, जब आशा देवी पत्नी मोती सिंह ठाकुर…

Read More