नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने ग्रीष्मकाल व बरसात के दौरान हैजा, आंत्रशोथ, डायरिया तथा दस्त इत्यादि बीमारियों के प्रसार के खतरे के दृष्टिगत जिला में गले-सड़े व दूषित फल, सब्जियां तथा खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं।आदेश में कहा गया है कि धूल अथवा मक्खियों के कारण दूषित खाद्यान्न, गले-सड़े अधिक कम व अधिक पके फल व सब्जियां, शीशे के कवर से न ढके खाद्य पदार्थ मिठाईयां इत्यादि, धूल अथवा मक्खियों के कारण दूषित हो रहे मीट, मिठाई, मछली, बिस्कुट, दूध, कोल्ड ड्रिंक को बेचने पर प्रतिबंध…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)खण्ड विकास अधिकारी संगडाह ने सूचित किया है कि उनके विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में दो ग्राम रोजगार सेवकों के पद संविधा के आधार पर भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिये इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2023 सायं पांच बजे तक बीडीओ कार्यालय संगडाह में आवेदन कर सकते हैं। पद के लिये उम्मीदवाद 10 जमा दो पास होना चाहिए तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य है। आयु पहली जनवरी 2020 को 18 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल का रहने वाला हो और उसके विरूद्ध कोई…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में इस बार खाद्य एवं आपूर्ति निगम पहली मर्तबा गेहूं की खरीद करेगा जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीकरण करवाना होगा। गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। डीसी सिरमौर आर.के. गौतम ने मीडिया को बताया कि पंजीकरण के बाद ही किसान खरीद केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच पाएंगे। सिरमौर जिला में इस बार 3 धान खरीद केंद्र बनाए गए। जिसमें से एक पांवटा साहिब,धौलाकुआं व कालाअंब शामिल है। डीसी ने बताया कि इन…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- राजगढ़ ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केद्र थैना में पोषण पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इससे पहले अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं व हाई स्कूल थैना बसोतरी के बच्चों ने गांव में रैली निकाल कर मोटे आनाज के महत्व बारे लोगों को जागरूक किया गया ।इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी ने महिलाओं को अम्मा की रसोई बारे विस्तार से जानकारी दी । उन्होने बताया कि सही पोषण से देश रोशन होता है जिसके लिए बच्चों को संतुलित आहार दिया जाना चाहिए ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हो । बच्चें…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध लगातार जारी है नाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन नाहन से लेकर ऐतिहासिक दिल्ली गेट तक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना सीधे तौर पर तानाशाही…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पावंटा साहिब के बांगरण पुल कों ठीक करने का काम बीते दो माह से चल रहा है। कांग्रेस व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने इस काम में तेजी लाने के लिए डीसी सिरमौर से आग्रह किया है ताकि ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दे।उन्होंने बताया की बांगरण पुल का काम जो बहुत कछुआ गति से चल रहा है। उसमें पीडब्ल्यूडी विभाग और जिस ठेकेदार ने काम ले रखा है उसको निर्देश दिए जाएं कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए स्थानीय मजदूर जो गिरीपार क्षेत्र से पावंटा साहिब…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- एक करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च करके बनाए वार्ड हो रहे है बर्बाद। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कोरोना काल में शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर पुलिस फायरिंग रेंज जुडड़ा का जोहड़ में 100 बेडेड कोविड मेक शिफ्ट अस्पताल सालों से विरान पड़ा है। कोरोना काल में भी मेक शिफ्ट अस्पताल में कभी एक भी रोगी भर्र्ती नही किया। एक करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च करके बनाए गए कई वार्ड अनदेखी के चलते सालों से बर्बाद हो रहे है। मेक शिफ्ट अस्पताल में सरकार ने लाखों रूपए का साजोसामान अलग से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के विशेषकर दूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में ढांचागत तथा स्टाफ सुविधा का विस्तार किया जाएगा ताकि ग्र्रामीण क्षेत्रों को लोगों को उपचार के लिये दूर अस्पतालों में न जाना पड़े। यह बात उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चैहान ने आज पांवटा साहिब के नागरिक अस्पताल में नये एक्स-रे प्लांट का उद्घाटन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक्सरे प्लांट लगभग 30 साल पुराना था जिसके कारण बढ़ती मरीजों की संख्या के दृष्टिगत इस पर कार्य संभव नहीं हो पा…