सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में शिमला-बिलासपुर फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईवे के फोरलेन बनने से आने वाले दिनों में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बनने से शिमला-बिलासपुर के बीच की करीब 25 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।शिमला-बिलासपुर फोरलेन निर्माण की तैयारी शुरू:दोनों जिलों के बीच दूरी घटेगी, 12 हजार लोगों की जमीन अधिगृहित होगी, 130 करोड़ मुआवजा मिलेगापहले चरण में फोरलेन बनाने का कार्य अर्की के शालाघाट से बिलासपुर के नौणी के बीच शुरू होगा। इसमें सोलन ज़िले के अर्की का 18.500 किलोमीटर और बिलासपुर ज़िले का…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मात्रालियों गांव में सरेआम चाकू से युवक का गला रेत कर व्यक्ति फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया जब 17 वर्षीय दिहाड़ीदार युवक घर से कुछ ही दूरी पर शौचालय के लिए गया था। अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से गले पर चाकू से वार किया और युवक से फोन छीन कर भाग गया। घायल युवक की पहचान कुलदीप कुमार 17 वर्षीयपुत्र खेमकरण निवासी कुंजा मात्रालियों के तौर पर हुई है जो कि अलीगढ़ यूपी के स्थाई निवासी हैं। घायल…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी नारी सम्मान योजना लागू होते ही पहले चरण में नई महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये नहीं मिलेंगे। इस चरण में सरकार पुरानी लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाएगी। 1,000 और 1,150 रुपये की सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को पहले चरण में यह राशि मिलेगी।योजना लागू होते ही 1,500 रुपये से कम पेंशन वाली योजनाओं को सुक्खू सरकार बंद कर देगी। वर्तमान में विधवा, एकल, परित्यक्ता, दिव्यांग और कुष्ठ रोगी महिलाओं को 1,000 और 1,150 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही है। दिव्यांग पेंशन के तहत कुछ महिलाओं की…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। दिल्ली के श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मन्नत पूरी हुई है इसलिए वे सभी परिवार सहित मां ज्वाला के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाने आए हैं।दिल्ली से आई प्रिया ने बताया कि उन्होंने मां से मन्नत मांगी थी कि मुराद पूरी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- वरिष्ठ नागरिक परिषद पोंटा की बैठक राजेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले महीने की मीटिंग की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। यमुना बैरियर पावटा के सुलभ शौचालय बना है। जिसकी हालत बहुत खराब है। प्रशासन इस तरफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही ।जिससे यमुना बैरियर पर लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि डे केयर सेंटर के बारे वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब द्वारा EO, SDM, DC, उद्योग मंत्री से निवेदन किया गया परंतु और आश्वासन मिला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह बीडीसी पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर बोगधार के शामरा गांव के तजेंद्र कमल पुत्र सत्यपाल व उपाध्यक्ष पद पर जामूकोटी के खालाक्यार गांव के चतर सिंह पुत्र लायक राम निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।दिलचस्प ये है कि भाजपा ने भी अंतिम समय तक दम दिखाया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 17 में से 9 वोट हासिल हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 10 मत प्राप्त हुए। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।24 मार्च…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- हिमाचल यूथ ब्रिगेड की एक अहम मीटिंग प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का की अध्यक्षता में हुई जिस मे 23 अप्रैल को करवाए जाने वाले एक दिवसीय नेशनल गतका कप के संबंध में चर्चा की गई।अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का ने बताया की हिमाचल यूथ ब्रिगेड की ओर से गतका फेडरेशन इंडिया रजि: के सहयोग व सिख शस्त्र विद्या काउंसिल की नुमाइंदगी में दिनांक 23 अप्रैल 2023 दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे को तीसरा नेशनल विरसा संभाल गतका मुकाबला पांवटा साहिब गुरुद्वारा ग्राउंड मे करवाया जा रहा है। मीका ने बताया कि इस गतका मुकाबले में…
राजगढ, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सिरमौर ज़िला के राजगढ़ में 14 से 16 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्व एवं पारंपरिक ज़िला स्तरीय बैशाखी मेला के लिए मेला स्थल का आवंटन 10, 11 व 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने दी।