Author: Himachal Varta

कुल्लू (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शाट में एपीएमसी के मार्केट यार्ड का निरीक्षण किया। शाट पहुंचने पर आढ़ती संघ शाट के पदाधिकारियों व सदस्य द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आढ़ती संघ के प्रधान अश्वनी नेगी ने बागबानी मंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखी। राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यहां शीघ्र ही दुकानों का आबंटन व्यापारियों को कर दिया जाएगा। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए फेंसिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने भुंतर के तेगुबेहड़ में नवनिर्मित…

Read More

सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व वाली (एंटी नारकोक्सि टास्क फोर्स) एफयू शिमला रेंज की टीम ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सूचना के आधार पर डेढ़ घराट के समीप हरियाणा के चार युवकों के पास से 50.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कंडाघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम पिछले काफी समय से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है। ताजा मामले में एसआई प्रेम सिंह के साथ उनके टीम सदस्य…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल से औहर तक जमीन की मांग अधिक है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में बहुत जमीनें बिक चुकी हैं। एम्स और फोरलेन के बनने से बिलासपुर की जमीनों के दाम 40 गुना तक बढ़ गए हैं। पांच से 10 लाख प्रति बीघा जमीन के दाम अब दो करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। एम्स और फोरलेन के आसपास की जमीन धड़ाधड़ बिक रही है। रेलवे लाइन के किनारे भी जमीनें बिक चुकी हैं। इसमें प्रदेश ही नहीं, बाहरी राज्यों के लोग भी जमीनें खरीद रहे हैं। रेलवे, नेशनल…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर गांव टिंबी में एक हार्डवेयर स्टोर से 258 शराब की बोतलें बरामद करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने हार्डवेयर स्टोर में दबिश देकर अंग्रेजी शराब की 106 बोतलें, देशी शराब की 128 बोतलें तथा बीयर की 24 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्तकी एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कपिल निवासी गांव टिंबी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज कर…

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जंदड़ू केे तरोटू गांव में शनिवार दिन के समय दर्दनाक हादसा पेश आया। एक मकान को गिराने के लिए लगाए गए मजदूर पर मकान की दीवार गिर गई। मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही मौके पर लोगों का जमघट लग गया। किसी तरह दीवार के नीचे दबे हुए मजदूर का बाहर निकाली गया। इसके बाद इसे सुजानपुर अस्पताल ले आया गया लेकिन वहां जांच के दौरान ही चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। बताया…

Read More

बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   अखिल भारतीय नौजवान सभा हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार कौशल, सीपीआई के राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, सभा के प्रदेश महासचिव शशि बंसल, अजय नड्डा व सभा के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता प्रवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक माहौल, बेरोजगारी, महंगाई व शिक्षा के निजीकरण व स्वास्थ्य के निजीकरण जैसे गंभीर मामलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई ने…

Read More

ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ऊना के त्युड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। यहां रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को टक्कर मारने के बाद घर में जा घुसी। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान पदम चंद निवासी बसाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घटना के समय सोनीपत डिपो की बस ऊना से धर्मशाला की तरफ…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   उद्योग मंत्री ने द्राबिल के गणोकाधार में 2.36 करोड रुपए की पेयजल योजना का शिलान्यास किया प्रदेश सरकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव तक सिंचाई एवं स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों को और सुदृढ़ कर इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैाहान ने द्राबिल पंचायत के गणोकाधार में शिरीक्यारी और द्राविल पंचायतों के लिए 2 करोड 36 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा…

Read More