नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में 30वे खान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कौशल परीक्षण ओर सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का आयोजन पांवटा में किया गया। जिसमें खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद के उप निदेशक मुख्तार एहमद ओर जिला खनन अधिकारी कुलभुषण शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान खान पर कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियो को धूल से होने वाली गम्भीर बीमारी सिलिकोसिस के बारे में जागरूक किया गया। इस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। खान सुरक्षा निदेशालय की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से खन्नन कर्मचारियों को…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला निजी विद्यालय संघ की बैठक शनिवार को नाहन में उप निदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर करम चंद और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा सत्र 2023-24 में पहली कक्षा में निशुल्क शिक्षा के अधिकार 2009 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों को आरक्षित कर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रवेश प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संदर्भ में सभी निजी विद्यालयों को विज्ञापन भी जारी करने के लिए कहा गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने पंचायत समिति संगड़ाह में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन हेतु 31 मार्च 2023 दोपहर 12.30 बजे बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किये हैं। इस बैठक में पंचायत समिति के चुने हुए सदस्यों को भाग लेने के लिए नोटिस जारी किये गए हैं। उपायुक्त ने निर्वाचन हेतु उप मण्डल अधिकारी (ना.) संगड़ाह को पीठसीन अधिकारी नियुक्त किया है। .0.
पांवटा साहिब, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज पांवटा साहिब में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को शिमला, बद्दी, बरोटीवाला , बिलासपुर और मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर तथा उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में पहले ही लांच किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि आज से जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ पांवटा साहिब के लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रोटरी क्लब ने “वर्ल्ड टीवी डे” पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने मुख्य अथिति शिरकत की।इस दौरान पांवटा शहर के आस पास के लगभग 550 टीबी रोगियों को तिरुपति ग्रुप द्वारा प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया गया। रोटरी पांवटा ने “वर्ल्ड टीबी डे” पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पांवटा वा आस पास के लगभग 550 टीबी रोगियों को तिरुपति ग्रुप द्वारा स्पॉन्सर्ड प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया।टीबी रोग के उन्मूलन बारे प्रयासरत सरकार का साथ रोटरी क्लब पूरी दुनिया में बखूबी निभा रहा…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पांवटा साहिब की बैठक आज गुरुद्वारा में आयोजित की गई। इस बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित किए जा रहे बीकेडी स्कूल , विकास कार्य और गुरुद्वारा के चुनाव संबंधी चर्चा की गई। साथ ही समिति के उपाध्यक्ष और महासचिव के चुनाव के अलावा वर्ष 2023 -2024 के बजट पर भी चर्चा की गई। समिति की बैठक में गर्ल्स डिग्री कॉलेज और बीकेडी स्कूल को विशेष मंजूरी दी गई। इस बैठक में पांवटा साहिब के गुरुद्वारे का वार्षिक बजट 2023 24 को लेकर भी मंथन किया गया। यह बैठक में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, काला-अंब के इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान विभागों ने “चैटबॉट: वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियां और भविष्य के पहलू” विषय पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित किया। भारत भर से उद्योग और शिक्षा जगत के प्रख्यात वक्ताओं ने चैटबॉट के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ वार्ता की। वेबिनार का उद्घाटन करते हुए निदेशक डॉ. हरीश महेंद्रू ने वेबिनार में चर्चा किए गए बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस उभरती हुई तकनीक पर वेबिनार आयोजित करने के महत्व को भी इंगित किया, जो सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोधकर्ताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है।…
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग निर्धारित समयावधि पर अपना-अपना आधार अपडेट करवायें। उन्होंन कहा कि हर 10 साल के बाद आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का नामांकन करवाने तथा 5 और 15 साल की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक अपडेशन करवाना भी आवश्यक है।