Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ग्राम पंचायत छोउभोगर के ग्रामीणों ने नाहन में डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को अपनी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यहां डीसी सिरमौर को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में पेयजल समस्या से अवगत करवाते हुए समाधान की गुहार लगाई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना से अन्य गांवों को पानी सप्लाई दिया जा रहा है। जिसके चलते उनके गांव में पेयजल की किल्लत होने लगी है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर यह योजना माइला शीमनाना गांव के…

Read More

अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित                                                                                  15-सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी                                                                             …

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में 22 मार्च से तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण व व्यावसायिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनवाड़ियों तथा किसानों में परम्परागत अनाज की पैदावार तथा इसके उपयोग के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। यह बात उपायुक्त आर.के. गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में पोषण पखवाड़े को मनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक की कार्यवाही का संचालन उप निदेशक कृषि राजेन्द्र सिंह ने किया।उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग किचन गार्डनिंग में पारम्परिक अनाज जैसे कोद्रा, चोलाई,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल  की गिरफ्तारी के प्रकरण को लेकर उपजे हालात के बाद पांवटा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले के एसपी रमन मीणा ने आज सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी  प्रकरण को लेकर पांवटा साहिब में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इसी कड़ी में एसपी ने  गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब, प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब, पुरुवाला तथा प्रभारी पुलिस थाना माजरा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)सिरमौर स्थित महामाई बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से नवरात्रि मेला शुरू हो गया है।आज प्रथम नवरात्र पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर शीश नवाया।मंदिर में डीसी आरके गौतम द्वारा हवन किया गया हवन के पश्चात डीसी सिरमौर द्वारा मां बाला सुंदरी की आरती की गई। जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक माता के दर्शन किए।सुबह से श्रद्धालुओं माता के दर्शन करने हेतु लाइनों में लगे हुए वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के जयकारे लगाए। माता के दर्शन हेतु हरियाणा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन और हिमालयन संस्थान कालाअंब के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू साइन हुआ है। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्रों के एक दल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और हिमालयन कालेज का भ्रमण किया। सबसे पहले छात्रों ने कालाअंब की फार्मा कंपनी अलेन क्योर बायो टेक लिमिटेड में दवाई निर्माण की प्रक्रिया और प्रबंधकीय कार्यों का ज्ञान हासिल किया।कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिराज संधु ने छात्रों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर सोमवार देर शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कालेज नाहन में उपचार चल रहा है।9:00 बजे तक रात को मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मगर जब मृतक के शव को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकालकर एमबीबीएस कॉलेज पहुंचाया गया तो छात्रों के द्वारा उसकी शिनाख्त की गई । हालांकि अभी तक मृतक के माता-पिता नाहन नहीं पहुंच पाए अंतिम शिनाख्त उन्हीं के द्वारा की जानी है। मृतक का नाम शुभम राणा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उच्च शिक्षा के 20 विद्यालयों के लगभग 40 समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी डॉ दीर्घायु प्रसाद ने बतौर अतिथि की।उन्होंने बताया कि आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्येक स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति अपना अमूल्य योगदान दे रही है।कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके योगदान से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।खंड स्रोत समन्वयक सुरेश शर्मा ने सभी लोगों का स्वागत किया और बेहतरीन कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय…

Read More