पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के टोका खारा के जंगलों में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 2400 लीटर कच्ची शराब के 14 ड्रमों को एवं 10 भट्ठियों को नष्ट किया है।जानकारी देते हुए पावंटा डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया की यह कार्यवाही आज बीओ सुमंत और,फॉरेस्ट गार्ड मुदसर, फॉरेस्ट गार्ड रणबीर, फॉरेस्टगार्ड रतन, फॉरेस्टगार्ड और हरि चंद ने टोका खारा के जंगलो में की गई है। उन्होंने बताया की अक्सर ही खारा के जंगलों में अवैध शराब बनाने वालों का डेरा रहता है,इसलये वन विभाग की नजर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माँ बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चन्द्रघंटा मां सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। वहीं उत्तरी भारत के प्रमुख शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में तीसरे नवरात्र को हजारों श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाया। मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसकी पूरी व्यवस्था कर दी गई है। 22 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित होने वाले माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से तैयार है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर कच्चा टैंक पुलिस की टीम ने नाहन से चोरी हुई पिकअप संख्या (एचपी -71-1511) को मात्र डेढ़ घंटे में दूसरे राज्य से बरामद कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कुंडी निवासी साबिर मोहम्मद ने वीरवार की सुबह 8:00 बजे कच्चा टैंक पुलिस चौकी में अपनी पिकअप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।साबिर मोहम्मद का यह वाहन नाहन नगर परिषद के पास कचरा ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। साबिर ने बताया कि सुबह उसके चालक का फोन उसको आया की जहां गाड़ी खड़ी की गई थी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के पच्छाद के मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव का है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है।हादसे में एक की मौत हो गई है व अन्य 2 घायल हुए हैं। मृतक की पहचान सचिन निवासी मानगढ़ के बगड़ और घायलों की पहचान ललित और चमन प्रकाश निवासी मानगढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकरी के मुताबिक, तीनों युवक स्विफ्ट कार (एचपी-…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिंदू प्रतिपदा नव वर्ष के अवसर पर शिव मंदिर कमेटी टीबी वार्ड नााहन द्वारा शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। वही कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर कमेटी के संचालक केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर कमेटी टीबी वार्ड द्वारा हर वर्ष दो भंडारे दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी वार्ड में वर्ष 1996 में शिव मंदिर का निर्माण किया गया था। तब से लेकर मंदिर में भंडारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कमेटी…
शिमला- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एच आर टी सी को नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। गोवा में तैयार करवाई गई टाटा कंपनी की 32 बसें हिमाचल पहुंच गई हैं। कुल 150 बसें एचआरटीसी को मिलनी हैं। गोवा से मालगाड़ी के रेल रैक के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई हैं। 150 बसों में से 25 बसें 28 सीटर हैं। पहली खेप में यह सभी बसें पहुंच गई हैं।125 बसें 47 सीटर हैं, जिनमें से पहली खेप में 7 बसें आई हैं। आज एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर और क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर इन…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें संगत की सुविधा हेतू चली हुए कार सेवा में तेजी लाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बता दे की उपप्रधान पद के लिए पांवटा साहिब के युवा नेता और समाज सेवी सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने समिति के वरिष्ठ सदस्य सरदार जोगा सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मती से…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में मैनकाइंड ग्रुप द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर अवकाश कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) , डॉक्टर अर्चना कश्यप (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर अमित मंगला ( नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर ओजस्वी मनचंदा, डॉक्टर एस.एन सचान (जनरल फिजिशियन) डॉक्टर आशिमा दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व पैरामेडिकल स्टाफ मीरा देवी, रामलाल शर्मा (पी आर ओ) सुनीता, रीना ,बेवी चौधरी, प्रियंका तोमर, शबनम मंजुला धीमान, रीना, अंकुश, कमल,ने 313 रोगियों की जांच की। जिसमें सामान्य…