नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-शास्त्रीय संगीत एवं पहाड़ी संस्कृति को गीतों के माध्यम से सहेजने के लिए हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस बददी द्वारा सिरमौर जिला की उभरती कलाकार मोनिका को हिम गौरव सरोकार अवार्ड से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में खेल विभाग की पूर्व संयुक्त निदेशक सुमन रावत द्वारा यह पुरस्कार मोनिका शर्मा को प्रदान किया गया है।हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि मोनिका ने शास्त्रीय संगीत और पहाड़ी लोकगीतों में एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते हिप्र पत्रकार संघ द्वारा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां आदित्य इंडस्ट्री में काम कर रहे एक प्रवासी युवक पर अचानक ही सरिए का बंडल आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 22 वर्षीय भरत कुमार निवासी नेपाल के महोत्तरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।जानकारी के मुताबिक, भरत जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) सिरमौर आर.के.गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार सिरमौर जिला में आकस्मिक रिक्त हुए पंचायतों की मतदाता सूचियों को संशोधित करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 मार्च को कर दिया है और 31 मार्च 2023 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड तिरलोधार के ग्राम पंचायत पोका में प्रधान पद, पांवटा साहिब विकासखंड के बद्रीपुर पंचायत में उप प्रधान, पात्तलियों पंचायत के वार्ड संख्या 11, और…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हि.प्र. द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आज सोमवार को नाहन में प्रारम्भ हुआ। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने इस प्रशिक्षिण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेश भर से करीब 150 युवा प्रतिभाग हिस्सा ले रहे हैं।विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि युवा वर्ग की विशेषता यह है कि युवा निस्वार्थ भावना से समाज और देश हित में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य है, इसलिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब में लगातार चोरी की घटनायें बढ़ रही हैँ ऐसे में ट्रेफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के साथ लगातार वाहनों पर भी पैनी नजर रखे हैँ। ऐसे ही पावंटा पुलिस के हाथ ऐसी बाईक लगी जिसपर हॉर्न की जगह पुलिस का सायरन बज गया।प्लेटिना बाईक पर दो पुलिस सायरन लगा दिया और ना नंबर प्लेट न कोई कागजात पुलिस को बाईक तबमिली जब ट्रैफिक पुलिस ने बहराल नाके पर इस बाइक को देखा तो वह भी हैरान रह गए। कहीं एके-47 लिखा हुआ तो कहीं एक से बढ़कर एक स्टीकर चिपकाए हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की तहसील नौहराधार में गत सायं एक पिकअप एचपी 79-1843 के खाई में गिरी जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चरण दास पुत्र गुलाबू राम गांव अरलू ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड तहसील नौहराधार के रूप में की गई है , जबकि 18 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रणदीप गांव अरलू को टांग में चोट लगी है जिसे उपचार के लिए नौहराधार सीएचसी लाया गया था। गाड़ी मालिक और चालक देवेंद्र कुमार निवासी अरलू को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड के…
नाहन (हिमाचलवार्तान्यूज):- केंद्र सरकार द्वारा लाखों घरेलू गैस उपभोक्ताओं को साथ पिछले कई सालों से सब्सिडी देने के नाम पर कहर ढाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 1200 रुपए के घरेलू गैस सिलेंडर पर महज 27:55 पैसे सब्सिडी खातों में आ रही है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के लाखों उपभोक्ताओं को को 1200 रूपए के घरेलू गैस सिलेंडर पर 27:55 पैसे सब्सिडी उनके खातों में डाली जा रही हैं। उधर केंद्र सरकार सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय जहां एक और उज्जवला योजना में शामिल उपभोक्ताओं को 200 रूपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी दे रहा…
संस्थान बंद किए जाने को लेकर भाजपा ने नाहन में निकाली जन आक्रोश रैली नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):-हिमाचल की कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने मात्र अढ़ाई महीने में प्रदेश के लोगों का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं के साथ करीब 650 संस्थानों को बंद कर दो खिलवाड़ किया…