Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब 26 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-पावंटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी  मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार द्वारा 25 जून 1975 आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। आपात काल में मानव अधिकारों का पूरी तरह से हनन हुआ था,प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर…

Read More

नाहन 26 जून  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नाहन के चौगान में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से नो टू ड्रग्स अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैरथॉन में 150 बच्चों सहित जिला के अधिकारी व कर्मचारी ने भाग लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर ने शिरकत करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में जल्द ही जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक नशा निवारण केंद्र खोला जाएगा जिससे जिला के ऐसे युवा जो नशे की गिरफ़्त में हैं,…

Read More

 नाहन 26 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ग्राम पंचायत कालाअंब में आयोजित मासिक बैठक में थप्पड़ घुसे चलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला प्रधान को मेडिकल के लिए भेजा गया है बताया यह भी जा रहा है कि महिला प्रधान का एक दांत टूट गया है। जिसका खुलासा जांच के बाद ही  होगा। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें पुलिस के पास पहुंची है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पंचायत की बैठक में उस समय हंगामा हुआ जब वार्ड मेंबर द्वारा प्रधान से विकास कार्यों मस्टरोल जारी करने की मांग की…

Read More

मण्डी 25 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जोगिंदर नगर  के  ढेलू के समीप सैंथल-चौंतड़ा संपर्क मार्ग पर पैदल जा रही 2 बच्चियां कार की चपेट में आ गईं। हादसे के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को टांडा मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय शामिली के रूप में जबकि घायल की पहचान 6 वर्षीय वंशिका (6) के रूप में की गई है। हादसे के बाद कार चालक ने ही दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार कार जोगिंद्रनगर से सैंथल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया…

Read More

नाहन 25 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) पशुपालन विभाग सिरमौर द्वारा पशु चिकित्सालय ददाहू के अंतर्गत पशु औषधालय पनार में  एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में सहायक उपनिदेशक पशुपालन विभाग डां. विनय शर्मा ने  पशुपालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों से पशुपालकों को अवगत करवाया व विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, गर्भित गाय व भैंस के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर आहार, कृषक पालन योजना, बकरी व मेंढा वितरण योजना, उत्तम पशु पुरस्कार योजना, कुकुट पालन योजना, आँगनबाड़ी शूकर पालन योजना  व पशुपालन प्रबंधन इत्यादि के बारे में जानकारी दी।  वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अक्षय…

Read More

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-भले ही अग्निपथ योजना के तहत अब सेना में युवाओं को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हो मगर प्रदेश में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि योजना को वापस न लिए जाने तक इसका विरोध जारी रहेगा। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकूर आज  सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवा विरोधी नीतियों को लागू कर रही है जिसका अग्निपथ सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा…

Read More

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्र की सुरक्षा में युवाओं की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को नागवारा गुजर रही है। यह बयान जारी करते हुए जिला सिरमौर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर अब युवा वर्ग को इसमें अपना भविष्य नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कांग्रेस अब बिखरा हुआ कुनबा बन चुका है वही एनएसयूआई युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर आतुर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में एनएसयूआई का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश भर…

Read More

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के पाँचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 55- पच्छाद (अ०जा०), 56- नाहन, 57- श्री रेणुकाजी (अ०जा०), 50-पाँवटा साहिब व 59 शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी, 2022 को  पूर्ण कर 15 जनवरी 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उपायुक्त ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से आह्वान किया है कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक…

Read More