पांवटा साहिब 10 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक पाँवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , भाजपा प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर के सह प्रभारी अरुण फाल्टा , मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब अरविंद गुप्ता व युवा मोर्चा जिला प्रभारी के संदीप छिंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जून महा में युवा मोर्चा की एक लाख युवाओं की रैली जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे…
Author: Himachal Varta
पाँवटा साहिब 10 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में एक महिला अपने ही परिवार के शोषण का शिकार हुई है और कैदियों जैसी जिंदगी गुजार रही है। अंधी और बेबस बीमार महिला पिछले कई दिनों से भूखी प्यासी बताई जा रही है। पांवटा साहिब के कृपाल शीला रोड पर एक महिला भाई भाभियों के शोषण का शिकार हो रही है। पिता की संपत्ति जिसमें इस महिला रीता देवी का बराबर का अधिकार है उससे भी उसे वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया है…
नाहन 10 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन विधानसभा क्षेत्र ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं विकास और जन सेवा ही हमारा लक्ष्य: डा. बिन्दल विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से नाहन विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा काफी हद तक बदल गई है। नाहन निर्वाचन क्षेत्र आज…
शिमला 9 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 100 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष 100 पद बैचवार आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में आयुष विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 100 पद भरने का भी निर्णय लिया गया। इन 100 पदों में से 52 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष 48 पदों को बैचवार आधार पर भरा जाएगा। मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा जिला के खुंडियां में…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शीघ्र आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने के लिए जारी किया गया अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी।
नाहन 09 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर के नाहन चौगान में 10 मई को तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के समापन समारोह में हॉरमनी ऑफ पाईनस पुलिस बैंड़ मुख्य आर्कषण होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि हॉरमनी ऑफ पाईनस हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड़ है जिसने हाल ही में कलर्स टीवी के हुनरबाज कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धी के लिए गत दिनों हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हॉरमनी ऑफ पाईनस को…
नाहन 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने गत सांय नाहन चौगान में 8 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल भी उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा रस्सा कस्सी खेल का भी शुभारंभ किया। सुख राम चौधरी ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेला 2022 के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को…
पांवटा साहिब 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, जिला सिरमौर द्वारा पाँवटा साहिब एवं शिलाई मण्डल के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन लोनिवि विश्राम गृह पाँवटा में किया गया। जिनमे सोशल मीडिया पाँवटा साहिब एवं सोशल मीडिया शिलाई के मंडल संयोजक, सह-संयोजक , जिला सोशल मीडिया सदस्य व मण्डल सदस्य मौजूद रहे। बतौर वक्ता भाजपा मंडल पावटा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व जिला संयोजक सोशल मीडिया सिरमौर राजेश चौहान उपस्थित रहे। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका विषय पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पांवटा साहिब अरविंद गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सोशल…