{शिमला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आठ व नौ फरवरी को कई…
Author: Himachal Varta
{कुल्लू } 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडी के सुंदरनगर में डिजिटल महाविद्यालय खोलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सरकार डिजिटल महाविद्यालय के लिए बजट का प्रावधान करेगी। कुल्लू में शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जो मशीनों और सॉफ्टवेयर को बुद्धि के साथ…
नाहन 06 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – जिला सिरमौर के छात्र-छात्राओं के लिए पहली बार आईईसी यूनिवर्सिटी के द्वारा उच्च शिक्षा के साथ रोजगार परक शिक्षा के रास्ते खोले गए हैं। बद्दी -बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुज, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति शमीम अहमद, उपकुलपति डॉ रणदीप सिंह तथा उनकी टीम ने सिरमौर का दौरा किया। तो वही प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद के द्वारा अपनी टीम सहित नाहन में पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ.आ शमीम ने बताया कि आई ई सी विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2020 2021 में 500 से…
राजगढ़ 06 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- गुप्त सूचना के अधार पर पझौता पुलिस ने राजगढ़ के दूरदराज गांव दोची में ताश पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा है । तलाशी के दौरान उनसे 6030 रूपये की राशि भी बरामद की है । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । उन्होने बताया कि पुलिस चैकी प्रभारी शीलाबाग पझौता एएसआई अमित राजटा अपनी टीम के साथ सामान्य गश्त पर रासूमांदर के ज्ञानकोट गए थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोची में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पुराने डिपो में ताश पर जुआ…
{शिमला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-एसआईटी को पता चला है कि जब फर्जी आईजी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था, तो उसके साथ हरियाणा पुलिस के कर्मचारी होते थे। एसआईटी को अंदेशा है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है। मामले…
{शिमला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है। पीजी और यूजी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए सात फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस भरे जाएंगे। वहीं, अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है। इसके बाद कोई विद्यार्थी किसी परीक्षा में दोबारा अपीयर होना चाहेगा तो उसे…
{कुल्लू }06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जानकारों के अनुसार हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर व जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है। यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि, हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 2500 छोटे-बड़े ग्लेशियरों को बर्फ की बूस्टर डोज मिली है। जनवरी से अब तक ग्लेशियरों का आकार 35 फीट तक बढ़ा है। 11 साल बाद जनवरी में 90 फीसदी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ग्लेशियरों पर इसका कितना असर होगा, इसका…
नाहन {संजय सिंह} 06 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आबकारी एवं काराधान विभाग ने आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत एक फार्मा इकाई में छापेमारी की है। जहां जांच के दौरान न तो कागजात पाए गए और न ही यहां मानकों के तहत कोई कार्य होता दिखाई दिया। जिसके बाद विभाग की टीम ने फार्मा इकाई के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करवाया है। नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि जिला मंडी स्थित गोवर्धन बॉटलिंग प्लांट में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं…