Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रशासनिक सुधार विभाग के ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारम्भ किया। हिमाचल प्रदेश इस पोर्टल को आरम्भ करने वाला देश के छोटे राज्यों में प्रथम राज्य और महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद चैथा राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल आरम्भ करने के विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आवेदन करने, सूचना प्राप्त करने और अपील करने में सहायक सिद्ध होगा। लोगों को अब उक्त सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही हासिल होंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सिविल अस्पताल के बाहर बैठे प्रदर्शनकारियों को आज हक की आवाज उठाने के लिए भी नोटिस थमा दिया गया है, जिसके लिए पांवटा व्यवस्था परिवर्तन मंच ने कहा कि साहब हिंदी में दो लिखकर। बता दे मां बहनों के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर बैठे प्रदर्शनकारियों का आज नौवां दिन है। पांवटा साहिब में पिछले 9 दिन से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन मंच के सदस्यों को आज विभाग द्वारा एक पत्र भेजा गया ,जिसमें उन्हें 48 घंटे के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। 11केवी सराहां-टिक्करी, पंजेली- नैना टिक्कर फीडर में जरूरी मरम्मत व रखरखाव के चलते ग्राम बझयाना, मोहना, नैना टिक्कर, नाली गोसाण, टूटब, साधनाघाट, दबाड़ा, शमलाटी, मझगांव व मढाडी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल सराहां वीरेंद्र सिंह ने दी।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जहां सरकार द्वारा जश्न का माहौल बनाया जा रहा है वहीं, हरिपुरधार में महिलाएं सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी। गौर हो कि गत दिवस इलाज के अभाव में रनवा गांव के एक व्यक्ति की मौत से गुस्साई महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान राधा देवी की अगुवाई में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाएं पहले सीधी अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टर के बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया कि डॉक्टर साहब एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। वहां मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट को करते देखकर महिलाओं…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ ब्लाॅक के दूरदराज परघैल क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंथल पशोग में लगभग 150 वर्षों के बाद डोमेश्वर देवता के मंदिर में आगामी 30 दिसंबर को कुरुड स्थापना और शांद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में 30 दिसम्बर की शाम को ददौण और 31 दिसम्बर को डोमेश्वर महाराज के भव्य मंदिर पर कुरुड़ की स्थापना की जाएगी। इस शांद महायज्ञ में जिला सिरमौर और शिमला के लगभग 15 देवी देवता व उनके कारदार पहुंच कर इस महायज्ञ की शोभा बढ़ाएंगे और आम जनमानस को अपना आशीर्वाद देंगे। राष्ट्रपति पुरस्कार से विभूषित प्रदेश के जानेमाने…

Read More

नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा देश् के चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस कार्यक्रम में शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश और मजबूत हुआ है और आज देश की…

Read More

नाहन 28 दिसंबर -(हिमाचल वार्ता) जिला सिरमौर के सभी पात्र व्यक्ति भारत सरकार की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ई श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं। यह अपील सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने आज श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित बैठक के दौरान जिला वासियों से की। उन्होंने बताया कि कोई भी कामगार, जो घर पर, आंगनवाड़ी वर्कर, मनरेगा, आशा वर्कर, मछली पालक, रेहड़ी वाले, छोटे दुकानदार, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक, टैक्सी चालक, ऑटो रिक्शा चालक, बस ट्रक चालक व परिचालक, प्लंबर, कूड़ा कचरा उठाने वाले श्रमिक, बोझ उठाने वाले श्रमिक, खेतिहर किसान और इसी तरह किसी…

Read More

नाहन 28 दिसंबर (हिमाचल वार्ता)- मैसेज मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड व जीयोन लाइफ साइंसेज लिमिटेड पांवटा साहिब में 50 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिसके लिए 29 दिसम्बर 2021 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में प्रात: 10 बजे केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने देते हुए बताया कि मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के लिए 21 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा जिसमें प्रोडक्शन के दो पद (बी.फार्मा व एम.फार्मा), मेंटेनेंस के 3 पद जिसके लिए योग्यता आईटीआई, बीएससी, क्वालिटी कंट्रोल के तीन पदों के लिए बी.फार्मा, एम फार्मा व मेंटेनेंस…

Read More