Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में नशे के सौदागरों ने अब नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। अब नशीले और मादक पदार्थों को बेचने के लिए महिलाओं का सहारा लिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब में समाने आया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में सूचना मिली कि शकीला पत्नि राज कुमार निवासी वार्ड न 1 बंगाला बस्ती नजदीक रेड एप्पल शोरूम भाटांवाली के पास अपने झुग्गी में मादक पदार्थ रखने व बेचने का काम करती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जहां पर शकीला पत्नी राज कुमार…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नदी उत्सव के अवसर पर कल रात पांवटा साहिब के यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर माँ यमुना आरती की गई। इस आरती के दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदी उत्सव पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखना तथा इनका संरक्षण करना है ताकि हमारी नदियां साफ स्वच्छ और सुंदर रहे। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध लेखक और कवि डाॅ. इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विचार अटल के आर-पार शीर्षक से सम्पादित अंतरराष्ट्रीय शोध की अर्धवार्षिक पत्रिका शिखर सामयिक के विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पत्रिका में लोगों को महान राजनीतिज्ञ, नेता, विचारक, कवि और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की झलक मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा पाकर लोग प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 25 दिसम्बर को क्रिसमस दिवस का आयोजन बहुत ही उत्साहपूर्वक किया गया। इन दिनों लगभग सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चला हुआ है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने जिले में पहली बार विंटर कैंप का आयोजन करवा कर बच्चो के इस अवकाश को यादगार क्षणों में परवर्तित करने का प्रयास किया है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में विंटर कैंप के दौरान नाहन व् आसपास के क्षेत्रो से आये बच्चो को योगा, फुटबाल , रोलर स्केटिंग , शूटिंग , बैडमिंटन व् टेबल टेनिस जैसे खेल अनुभवी ट्रेनेरो के देख रेख में खेलने का अवसर प्राप्त हो रहा…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर आज रिज शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रवर्तक थे। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने तो कई वर्षों बाद देशवासियों ने स्वराज का रूपांतरण सुराज में होते देखा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से हम जन भागीदारी और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने और विकसित…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत धौलाकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक चालक समेत एक कि मौके पर ही मौत हो गयी,वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के मुताबिक धौलाकुआं में अचानक ट्रक पलट गया, जिसकी वजह ट्रक की ओवरस्पीड बताया जा रहा है ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने लिफ्ट ली,प्रेम सिंह 55 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी बढ़वाना पोस्ट ऑफिस कॉलर तहसील पांवटा साहिब को मृत अवस्था मे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया,वहीं चालक ने भी मौके पर दम तोड़ दिया लेकिन खबर लिखने तक चालक की पहचान नही हो…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव के दौरान कार्यक्रम आयोजित हुआ , जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर अतिथि शिरकत की व सभी को नदी उत्सव की बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में नदी को दूषित करने का प्रदूषण सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि न केवल पेयजल दृष्टि से नदियों को न देखे,अपितु नदियों का अपने आप मे…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।-सिरमौर में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 27 दिसम्बर को शमशेर विला राउड समीप महिमा पुस्तकालय नाहन से 13-15 वर्ष की आयु वर्ग (01.01.2007 से 31 दिसम्बर 2009) के लड़के व लड़कियों की 3000 मीटर व 16-19 आयु वर्ग (01.01.2003 से 31.12.2006) के लड़के व लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार, 4 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौड प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी इछुक युवा धावक…

Read More