नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में देर रात भुंगरनी रोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो युवक बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात दस बजे के करीब पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि 21 वर्षीय धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां और गौरव पुत्र फकीर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी लगातार जारी है जिला मुख्यालय नाहन में आज विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। मीडिया से बात करते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि बैंकों के निजीकरण का देश भर में बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है , क्योंकि बैंकों का निजीकरण बैंक कर्मियों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में बैंकों का अहम योगदान है ऐसे में बैंकों…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक रमेश धवाला, उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संस्कृत महाविद्यालय नाहन में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल को ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते एबीवीपी संस्कृत महाविद्यालय नाहन के इकाई अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने बताया कि लंबे अरसे से संस्कृत महाविद्यालय में छात्र कई समस्याओं से जूझ रहे हैं जिनमें से मुख्य रूप से लड़कों के छात्रावास की मरम्मत, कन्या छात्रावास का निर्माण , आचार्य की कक्षाएं लगाने बारे और कॉलेज का अपना खेल मैदान निर्माण और कॉलेज में खाली पड़े पदों भरने आदि समस्याओं को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन और जिला…
https://youtu.be/mpJC2OmdOEw नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 24 दिसंबर को यमुना नदी के संरक्षण के लिए स्वच्छ यमुना उत्सव मनाया जाएगा जिसके अर्न्तगत सिरमौर में बहने वाली यमुना नदी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जल शक्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उपायुक्त ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी होती है इसीलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे की अनेक मानव सभ्यताओं का जन्म और विकास हुआ है और नदी तमाम मानव संस्कृतियों की जननी…
राजगढ़ में 62वीं राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण परिवेश की छुपी प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के अवसर प्राप्त हो सके । जिसके लिए स्थानीय पंचायतें भूमि का अपने स्तर पर चयन करेगी । यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर ने शुक्रवार को राजगढ़ में 62वीं राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए दी । उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश…
नाहन व रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को समझाई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आज जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर व हरीपुर खोल में युवाओं को हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज फूलों की खेती एक अच्छा कारोबार साबित हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार पॉलीहाउस, पंखे व पैड आदि लगाने के लिए 85 प्रतिशत का उपदान तथा पौध सामग्री के लिए 50 प्रतिशत का उपदान दे रही है। इस दौरान कलाकारों ने ’’जो बात कही…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम व खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पशुपालन विभाग सिरमौर ने हिमाचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रथम चरण में भी जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान प्राप्त…