Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार गीता भवन की गली से बीती रात एक स्कूटी चोरी होने का वीडियो वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सामने आई वारदात में 17 नवंबर सायं 8:34 का समय दिखाया गया है। जिसमें एक युवक गली में खड़ी स्कूटी के पास आकर कुछ देर बैठ जाता है,जिसके बाद वह आगे एक अन्य साथी के पास जाता है व फिर वापस स्कूटी के पास आकर उसका लॉक तोड़ देता है। वह उसे मोड़ कर गर्ल्स स्कूल की ओर ले जाता है। यह वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है,हालांकि अभी तक स्कूटी…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी रविवार 21 नवम्बर, 2021 को रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड संगड़ाह कि ग्राम पंचायत जामु कोटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामु कोटी में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जनमंच में जामु कोटी के साथ लगती 11 अन्य ग्राम पंचायतें जिनमें छोऊ बोघर, कोटी धीमान, भाटगढ़, खाला क्यार, जड़ग, खूड द्राबिल, बाउनल काकोग, रजाना, माईना गढ़ेल, गनोग, दाना घाटों के अतिरिक्त विकास खण्ड नाहन की 05 ग्राम पंचायतें जिनमें ददाहू, कटाह शीतला, कमलाड़,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु नगरी के गुरुद्वारे में आज से तीन दिवसीय गुरु पर्व का शुभारंभ हो गया है ,जहां आज अखण्ड पाठ रखा गया है तो वहीं कल गुरु नगरी में गुरु कीर्तन भी कोविड प्रोटॉकल को ध्यान में रखते हुए निकाला जाएगा। बता दे की 19 नवम्बर को गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,तो वहीं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम होंगे। गुरु पर्व के मद्देनजर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। बताते चले कि सिखों के पहले गुरु कहे जाने वाले गुरु नानक देव जी के…

Read More

स्वर्ण आयोग गठन की मांग को लेगर सवर्ण समाज कर रहा संघर्ष नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वर्ण आयोग की मांग को लेकर क्षत्रिय संगठन और सवर्ण समाज द्वारा शुरू की गई शव यात्रा आज कड़ी सुरक्षा के बीच ज़िला मुख्यालय नाहन पहुँची। जहां पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आज सुबह यह शव यात्रा सोलन से सिरमौर की सीमा में प्रवेश हुई, जहां सवर्ण समाज के लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने यशवंत विहार से दोसड़का तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की हुई थी, ताकि टकराव की मामूली सी भी गुंजाइश न रहे। आपको बता…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- आज छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौला कुआं में वाहिनी का 12 वां स्थापना दिवस कोविड प्रोटोकॉल का तहत बडी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि,वाहिनी की समादेशक शुभ्रा तिवारी हीरा (भा0पु0से0) ने शिरकत की। बता दे कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर आस्था स्कूल नाहन के दिव्यांग बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान 21 अक्टूबर 2021 (पुलिस शहीदी दिवस) से 31 अक्टूबर 2021 ( राष्ट्रीय एकता दिवस ) के बीच 10 दिनों तक आयोजित किये गये विभिन्न…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज पांवटा डीएसपी डीएसपी बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ सड़को पर उतरकर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया,इस दौरान उन्होंने स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। डीएसपी बीर बहादुर ने आजकल ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया हुआ है,और इसी कड़ी में शमशेरपुर में पुलिस टीम के साथ नाका लगाया। डीएसपी बीर बहादुर खुद सड़क पर उतरकर चालकों को जागरूक किया,और ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति नियमों को बताया। वीर बहादुर ने पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे पर शमशेरपुर के पास नाका लगाया तथा इस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा अखिल भारतीय विद्यार्थी जीवन परिषद इकाई द्वारा महाविद्यालय में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला संगठन मंत्री रोहित, जिला संयोजक अंकित व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल शर्मा की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दे कि इसमें इकाई अध्यक्ष लितिस ठाकुर , इकाई सचिव प्रीति ठाकुर को बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बताया को सर्वप्रथम कॉलेज की समस्याओं सहित अन्य समस्याओं को निपटाने में उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वहीं कुणाल शर्मा ने कहा कि छात्रों के हित के लिए हमेशा एबीवीपी आगे रहती है,और आगे रहेगी ।

Read More