Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र ओगली में स्थित वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह आग फैक्टरी के गोदाम के ईंधन सैक्शन में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना मंगलवार रात 11:23 बजे के आसपास की है। आग की सूचना मिलते ही कालाअंब फायर चौकी से टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाहन से भी एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाया गय करीब…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर जिले के विभिन्न विकास खंडों से कुल 28 पंचायत प्रतिनिधियों को कार्रवाई की जद में लाया गया है। इनमें से 25 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 जन प्रतिनिधियों को बर्खास्त कर दिया गया है सबसे ज्यादा मामले शिलाई विकास खंड से सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों में गड़बड़ी, वन भूमि पर अवैध कब्जा, और चुनाव के दौरान झूठे…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के भंगानी साहिब मार्ग पर एक निजी अस्पताल में आगजनी की घटना सामने आई है।  इस दौरान अस्पताल से धुंआ उठता देख आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और यहां तुरंत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान यहां अस्पताल में आगजनी से नुकसान हुआ है लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले की जिला सिरमौर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कायरतापूर्ण कृत्य को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित बताते हुए कहा कि अब इस शर्मनाक हरकत के लिए पड़ोसी देश को सबक सिखाने की सख्त आवश्यकता है। गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला मानवता को कलंकित करने वाली घटना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद है और अब भारत सरकार को इस पर…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिला के  निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से    भेड़ पालकों ने  पहाड़ों की ठंडी वादियों का रूख कर दिया   है । पूरे वर्ष भेड़पालक सर्दियों में मैदानी क्षेत्र और गर्मियों में पहाड़ों की ओर पलायन करते हैं । चिलचिलाती गर्मी, बरसात और ठिठुरती  ठंड में गडरिये अपनी भेड़ बकरियों के साथ  खुले मैदान में डेरा जमाए रहते हैं । गर्मियों  में अधिकांश चरावाहे नारकंडा, किन्नौर व डोडरा क्वार के जंगलों में अपनी भेड़ बकरियों के साथ रहते हैं । किन्नौर के छितकुल से आए घुमंतु भेड़पालक छेरिंग का कहना है कि…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़)  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 24 व 25 अप्रैल को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 24 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के भवन का उद्घाटन करेंगे तथा क्षेत्र वासियों की जन समस्याएं सुनने के उपरांत दोपहर बाद 3ः30 बजे शिलाई में भी जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 25 अप्रैल को शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।

Read More

नाहन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विशेष थीम पर आधारित था “आवर पावर, आवर अर्थ’  कार्यक्रम  का उद्देश्य क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को भविष्य में दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाने के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में  विभिन्न प्रकार  की प्रतियोगिताएं करवाई गई  जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस महत्वपूर्ण दिन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था और इस बात पर जोर दिया गया कि हम…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)-  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में पी.एम. गति शक्ति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक नीति-2022 के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि पी.एम. गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत जिला में सड़क, रेलवे,, हवाई अड्डे, परिवहन तथा लॉजिस्टिक संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि पी.एम. गति शक्ति  डीजीटल प्लेटफॅाम होगा जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित बुनियादी ढांचो का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतिकरण होगा तथा भविष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का समन्वय भी इस प्लेटफॉर्म पर…

Read More