Author: Himachal Varta

नाहन। :- आज भोज के भरली कॉलेज में एनएसयूआई इकाई द्वारा नए छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एनएसयूआई भरली के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक लोकगीतों,नाटियों व मॉडलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मिस फ्रेशर वर्षा पुंडीर व मिस्टर फ्रेशर आशीष चौहान को चुना गया। इसके अलावा मिस बयूटी महक शर्मा, मिस्टर हैंडसम रितिक तोमर, मिस परसनलिटी हिमांशी तोमर और मिस्टर प्रोसनल्टी योगेश तोमर को चुना गया। इस दौरान कॉलेज के सभी छात्रों ने नाटियों का आनंद किया। मुख्यातिथि…

Read More

नाहन।जिला सिरमौर के सभी विभागों में कार्यरत  सरकारी कर्मचारी शिमला जिलाधीश कार्यालय के समक्ष चल रहे क्रमिक अनशन में कल भाग लेंगे जिला सिरमौर नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुण्डीर, वरिष्ठ अध्यक्ष जगदीश परमार, खण्ड  अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, अनिल  शर्मा, संदीप कश्यप, प्रवीण शर्मा,  धनंजय सैनी आदि ने कहा की पुरानी पेंशन दशको तक सरकारी सेवा कर रहे हैं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार के लिए  सभी कर्मचारी एकजुट होकर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी नई पेंशन योजना संघ  के  बैनर तले आक्रामक रुख अपना रहा है। विगत 3 मार्च को जहां हजारों कर्मचारी शिमला में एकत्र…

Read More

मारकंडे नदी की सफाई करते स्थानीय लोग व जिला अधिकारी! जिला स्तरीय मारकंडा नदी सफाई अभियान के तहत 1360 किलोग्राम पॉलिथीन कूड़ा किया एकत्रित नाहन।- जिला सिरमौर में  नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्य दिवस व हिमाचल के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष पर आज जिला स्तरीय मारकंडा नदी सफाई अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान मारकंडा नदी के साथ लगती 7 पंचायतों जिसमें आमवाला सैनवाला, विक्रमबाग, बनकला, देवनी, कालाअंब, सतीवाला व नाहन के लगभग 700 से अधिक स्थानीय लोगों, महिला  मण्डल, युवक मण्डल व…

Read More

किसान महापंचायत के लिए किसानों का जत्था डोईवाला के लिए रवाना पांवटा साहिब से किसानों का जत्था किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए जाते हुए! पांवटासाहिब।- किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए आज सुबह पांवटा  साहिब से किसानों का एक बड़ा जत्था उत्तराखंड के डोईवाला के लिए रवाना हुआ। डोईवाला में भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता राकेश टिकैत की रैली आयोजित हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड के डोईवाला में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, इस महापंचायत में प्रमुख किसान नेताओं सहित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे।…

Read More

नाहन।देश के दवा उद्योगों पर चीन की निर्भरता को खत्म करने को लेकर 3 राज्यों में जल्द बल्क ड्रग पार्क बनाए जाने को लेकर रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे देश भर से करीब 13 राज्यों ने बल्क ड्रग पार्क के लिए आवेदन किए थे। जिनमें प्रदेश की जयराम सरकार ने भी विशेष इनीशिएट लेते हुए इसके लिए अप्लाई किया था। जिसमें पहले बद्दी में जमीन चयन की गई थी मगर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के मद्देनजर छना (सिरमौर) में जमीन देखी गई है। हिमाचल प्रदेश इंडस्ट्री विभाग के द्वारा आवेदन के…

Read More

 रैणुका।सिरमौर जिले के रोनहाट क्षेत्र के तहत खलांडो बीट में वन काटुओं ने देवदार के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। बता दें कि यह मामला करीब दो सप्ताह पुराना है। इसका खुलासा तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया। इसकी सूचना मिलते ही डीएफओ रेणुका जी श्रेष्ठानंद शर्मा शनिवार को रोनहाट के लिए रवाना हो गए। खलांडो के जंगल में देवदार के करीब पांच पेड़ कई दिनों से काटे हुए हैं। वायरल हुए वीडियो में काटे गए पेड़ के ठूंठ और कुछ लॉग साफ तौर पर…

Read More

– नाहन।लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लाना-चेता में एक ठेकेदार के पास काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों को शनिवार दोपहर 12 बजे संगड़ाह पहुंचने पर पुलिस द्वारा ठेकेदार के कहने पर सरकारी बस से उतारा गया। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने पुलिस को सहारनपुर के उक्त मजदूरों द्वारा एडवांस लिए जाने तथा काम छोड़े जाने की सूचना फोन पर दी गई थी। इसके बाद सायं 4 बजे एक मजदूर पिकअप में उक्त मजदूर सहारनपुर की बजाय वापिस लाना-चेता काम के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांय करीब पौने चार बजे के करीब मजदूरों के…

Read More

 नाहन।:- सिरमौर जिला के दूर दराज क्षेत्र के नोहराधार की  ग्राम पंचायत भराड़ी के चौकण, चाडग, दोमट, व भराड़ी गांव वालों की घासनी में अचानक आग लगने से घासनी में रखा घास जल गया। शनिवार दोपहर बाद घासनी में जैसे ही आग लगी ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल की और दौड़ पड़े। मगर आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना अति मुश्किल हो गया। आग काफी फैलने के कारण आग नही बुझ पाई। फिर भी ग्रामीणों ने घर तक आग आने से बचा ली। है कि घासनियो में आग लगने से पशुपालकों का काफी नुकसान हो…

Read More