नाहन (हिमाचलवार्ता)। -भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया। बैठक में राहुल गांधी ने निष्ठावान और सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया। राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ( नाहन निवासी) को उनके संगठन के प्रति समर्पित किये गए 23 वर्षों के सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया। राहुल गांधी द्वारा हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश के युवा को इतना सम्मान देना पूरे हिमाचल युवा कांग्रेस के युवाओं के लिए गर्व की बात है। इस सम्मान…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब। उपमंडल पावटा के शमशेरपुर में एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। इस हादसे मैं साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है मृतक युवक 24 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी सिंह पुरा के रूप में हुई है।
नाहन। नाहन के चंबा ग्राउंड में इंडोर स्टेडियम में स्थित ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें गत सांय उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके पुर्थी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में लगभग 32 प्रतिभागिता मैं नीतीश व कार्तिक विजय रहे तथा दूसरा स्थान मनीष व अजय ने हासिल किया जबकि एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम व मनीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त द्वारा इन सभी को ₹ 2100 की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी उप विजेताओं को 11 सो रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई तथा अन्य सभी प्रतिभागियों…
नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को जिला कांगड़ा के योल छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की लम्बे समय से लम्बित मांग से अवगत करवाया और योल छावनी के कुछ क्षेत्र की अधिसूचना वापिस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से इस अधिसूचना की लम्बे समय से प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से नाहन के निकट बनोग से धरक्यारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क के निर्माण के लिए शीघ्र अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने का अनुरोध…
नाहन के चौगान मैदान में आरंभ हुआ दो दिवसीय सिरमौरी फूड फेस्टीवल नाहन (हिमाचलवार्ता)। महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, खेलकूद व प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है और पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को विकसित करने में अपना योगदान दे रही है। यह वाक्य आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाहन के चौगान मैदान में विधायिका पच्छाद रीना कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर रीना कश्यप ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी…
हजारों की संख्या में किसान लेंगे हिस्सा: अनिन्दर सिंह नॉटी नाहन (हिमाचलवार्ता)। फाइट फॉर फॉर्मर राइट कमेटी पांवटा साहिब के संयोजक अनिल सिंह नॉटी तथा किसान मोर्चा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले कल रविवार को फाइट फार फॉर्मर राइट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बद्रीपुर में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसान तथा आंदोलन समर्थकों ने भाग लिया। भारी संख्या में आगामी 14 मार्च को डोईवाला में आयोजित महा किसानपंचायत में भाग लेने का फैसला किया गया। 14 मार्च को सुबह 7:00 बजे जमनीवाला रोड बद्रीपुर गुरुद्वारा साहब से एक बहुत बड़ा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुस्लिम समाज सेविका एडवोकेट जीनत खान ने जिला सिरमौर की मुस्लिम महिलाओं के साथ प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस खूब धूम-धाम से मनाया। एडवोकेट जीनत खान ने सभी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया और अनुरोध करा कि अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा कर किसी काबिल बनाएं। ताकि वह समाज की सभी कठिनाइयों का सामना कर सके और दहेज लोभी परिवारों में लड़की की शादी कभी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि गुजरात की रहने वाली आयशा ने दहेज के कारण ससुराल व पति के अत्याचारों से तंग आकर खुदकुशी करी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल की पंचायत मिल्लाह में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित परियोजना पशुधन संवर्धन की जानकारी देने के लिए चौधरी सरवन कुमार विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं के वैज्ञानिकों द्वारा एक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दुधारू पशु का पालन,व्यवस्था तथा उत्तम चारा तैयार करके दूध बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। चारे के लिए एजोला फर्न को तैयार करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में 25 प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया कृषि विज्ञान केंद्र धोलाकुंआ के डॉ पल्याल ने बताया कि दुधार पशुओं में दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए…