Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व में अधीक्षक ग्रेड 2 रही सुषमा परमार का अचानक निधन होने से जिला सिरमौर के गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला सिरमौर के गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार के सभी सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। आकाश विश्नोई राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि समस्त गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग जिला सिरमौर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। आकाश विश्नोई…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला नियंत्रक खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला सिरमौर द्वारा भारतीय खाद्य निगम के कालाआम्ब के गोदाम से राज्य आपूर्ति निगम के जिला में स्थित होलसेल गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान व मजदूरी हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले अभिनव बिन्द्रा ने देते हुए बताया कि  वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं 18 मार्च, 2021 को दोपहर 2 बजे तक  कार्यालय नाहन में आमन्त्रित की जाएगी और उसी दिन सांय 3 बजे उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएगी। उन्हाेंने बताया कि इच्छुक निविदादाता…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए के टैक्स का चूलगाने वाली पंजाब की दो फर्मों का जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पर्दाफाश हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की जिला सिरमौर टीम ने पांवटा साहिब में पंजाब के दो व्यापारियों के करोड़ों रुपए के अवैध व्यापार का खुलासा किया है। दोनों ही व्यापारी अब तक करीब आठ करोड़ रुपए का अवैध कारोबार कर चुके हैं। जिसके माध्यम से हिमाचल व केंद्र सरकार को 1.83 करोड़ रुपए के राजस्व का चूना लगाया गया है। विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक 1.83 करोड़ रुपए का चूना जीएसटी में…

Read More

दो संवेदनशील पंचायतों में अब अप्रिय घटनाओं पर लग सकती है  लगाम नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुरुवाला थाने के अंतर्गत रामपुर घाट पर एक पुलिस सहयता कक्ष खोला गया है। इस दौरान एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा ने  सहयता कक्ष का रामपुर घाट में खुला नया पुलिस कक्ष, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ औ एसपी सिरमौर ख़ुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा व अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सहायता कक्ष खोला गया है। बता दे कि रामपुरघाट वह उसके आसपास का क्षेत्र उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ लगता क्षेत्र है…

Read More

बॉबी अहमद की दुकान में गया था कॉस्मेटिक का सामान लेने, दिया 2000 का नकली नोट नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन गुन्नू घाट बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान पर 2000 का नकली नोट लेकर सामान खरीदने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर उत्तराखंड निवासी निखिल ₹2000 के नकली नोट के साथ बॉबी अहमद की शॉप पर कॉस्मेटिक के सामान खरीद रहा था। जब उसने सामान का भुगतान किया तो बॉबी अहमद ने नोट को हाथ में लेते ही पहचान लिया कि यह नकली है। जिसके बाद उसने दूसरा नोट फिर दिया वह भी नकली…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। श्री नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन के लिए राज्य संचालन समिति की बैठक आज यहां मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों, जिनके प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा रहा है उन्हें निर्देश दिए कि वे सभी को टीकाकरण के लिए सूचित करें कि वे स्वयं टीकाकरण करवाएं। उन्होंने सभी विभागों को टीकाकरण अभियान के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं (एफएलडब्ल्यू), जिन्हें पहली खुराक का टीका…

Read More

प्रधानमंत्री ने आईटी उद्योग से कहा, जब कठिन परिस्थितियां थीं, आपके कोड ने चीजों को अच्‍छी तरह चलाया सरकार तकनीक उद्योग को अनावश्यक नियमों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है: प्रधानमंत्री युवा उद्यमियों को नए अवसरों का लाभ उठाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) को संबोधित किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने कोरोना अवधि के दौरान आईटी उद्योग की उनके लचीलेपन के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा,”जब कठिन परिस्थितियां थीं, तो आपके कोड ने चीजों को…

Read More