चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कक्षाओं के लिए दिए गए ‘विशेष अवसर’ की एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा, जो गत 19 जनवरी, 2021 को करवाई गई थी, उसका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 19 जनवरी को हुई सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 42.67 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 14,955 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6,381 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 8,372 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है व…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से अनुबंध कर लिया है। इसके अलावा, सभी गौशालाओं में गायों की संख्या के आधार पर गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण कुमार गर्ग ने आज फतेहाबाद में एक पत्रकारवार्ता में दी। श्री गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी खरीदी है तथा गोबर से बनी लकडिय़ों से प्रदेश के कई इलाकों में अंतिम संस्कार भी किए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नीति आयोग द्वारा जारी किए गए भारत नवाचार सूचकांक-2020 में उत्तरी-पूर्वी/ पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सूचकांक प्रदेशों की क्षमताओं और प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें हिमाचल ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न प्रयासों को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश प्रगति के पथ…
लाखों खर्च के बावजूद सिरमौर में सड़क सुरक्षा अभियान बना मात्र औपचारिकता आयोजित करवाई अल्ट्रामैरॉथन मगर कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर सुरक्षा को लेकर जितनी गंभीर नजर आती है मगर जिला सिरमौर में परिवहन विभाग उतना ही लापरवाह नजर आ रहा है। वजह है सड़क सुरक्षा अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। हैरानी तो इस बात की है कि सरकार के द्वारा जहां पहले सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था वही इसे इस बार सड़क सुरक्षा माह घोषित किया गया है। जिला सिरमौर को सरकार के द्वारा लाखों रुपए का बजट भी इस…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने ओएसडी शिशु धर्मा के पिता सुखनंद धर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 84 वर्षीय सुखनंद धर्मा का आज शिमला जिले में अपने पैतृक गांव जरोल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पैराएथलीट वीरेंद्र 90 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर पहुचे नाहन नाहन (हिमाचलवार्ता)। पैराएथलीट वीरेंद्र ने जिलावासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए संगड़ाह सेे शुरु की 90 किलोमीटर की दौड़ आज दोपहर एक बजे उपायुक्त कार्यालय के परिसर नाहन में पहुंच कर पूरी की, जहॉ उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने वीरेंद्र का स्वागत किया और 11000 की राशि से उन्हें सम्मानित किया। परिवहन विभाग ने आज दोपहर 12 बजे नाहन के यशवंन्त विहार में पैराइथलीट वीरेंद्र का स्वागत किया जहां से अर्न्तराष्ट्रीय एथलीट सीमा परमार, टीजीटी सर्वमंगल सहित 35 बच्चों ने उनके साथ इस दौड में…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सडक़ों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही इसका महत्व भी वाहन चालकों को बताया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे व धुंध में विजिबिलिटी कम होने से सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर टेप से धुंध तथा रात्रि के समय सडक़ पर खड़े व धीमी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर शिलाई से लगभग 6 किलोमीटर दूर नाया पंचायत के चमड़ी क्षेत्र में टिप्पर नम्बर एचपी 85- 0262 दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। शिलाई पुलिस ने मौका का जायजा लिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार टिप्पर शिलाई से टिम्बी की तरफ जा रहा था जिसमे गाड़ी चालक के साथ परिचालक सवार थे चमड़ी क्षेत्र में गाड़ी पहुँचते ही गाड़ी के आगे आवारा पशु आ गए पशुओं को बचाने की कोशिश में गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी है। मुस्तेदी दिखाते हुए चालक व परिचालक ने गाड़ी से…