Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 31 मार्च, 2021 तक हिमाचल हेल्थ केयर योजना (हिमकेयर) के तहत नए कार्ड बनाए जाएगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0के0के0पराशर ने दी। उन्हांेने बताया कि पात्र लाभार्थी विभाग की बेवसाइट ूूूण्ीचेअलेण्पद पर जाकर स्वयं पंजीकरण व पुराने कार्ड का नवीनीकरण कर सकते है या नजदीकी लोकमित्र केन्द्र में जाकर निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रूपये का शुल्क देकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते है। उन्हांेने बताया कि हिमकेयर योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना है, जिसके तहत मात्र 1000 रुपये का शुल्क देकर हेल्थ कार्ड बना सकते हैं और इस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1994 की धारा 304 (आर) के तहत नगर परिषद नाहन व पांवटा और नगर पंचायत राजगढ  निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे की अवधि के दौरान किसी होटल, खानपान घर पाठशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में किसी भी प्रकार के स्पिरिटयुक्त, किण्वित मादक पदार्थ व शराब  बेचने, देने या वितरित न करने के आदेश जारी किया है। उन्हांेने बताया कि जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के मतदान 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे से सांय 4…

Read More

नाहन के रुखड़ी स्थित कृत्रिम झील में भी प्रवासी पक्षियों का है डेरा नाहन (हिमाचलवार्ता)।  कांगड़ा जिला के पोंग बांध में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशासनिक स्तर पर आपात बैठक के बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चूंकि जिला सिरमौर में वैट लेंड क्षेत्र के अंतर्गत श्री रेणुका जी झील और उन सभी क्षेत्रों में जहां पर प्रवासी पक्षियों का बसेरा बना हुआ है उन पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश भी जारी कर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर थाना यूको बैंक गाता मंडवाच के सहायक प्रबंधक मनीष सहगल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज यूको बैंक ने 78 वां स्थापना दिवस स्थान गाता धार में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर यूको बैंक मैनेजर रोशनलाल चौहान ने बैंक में आए हुए स्थानीय लोगों का स्वागत किया और स्वागत करने के उपरांत उन्होंने सभी लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और उसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में बैंक की गतिविधियों के बारे में भी प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों को बैंक की योजनाएं भी…

Read More

पुलिस ने गाड़ी से बरामद की 240 बोतल अवैध शराब नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस थाना टीम ने गाड़ी से 240 बोतल अवैध शराब बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा थाना के एएसआई रामलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांवटा मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक कार को जांच के लिए रुकवाया गया। कार में…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमंडल ने भारत में कोरोना वैक्सीन के प्रयोग को अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इससे भारत विश्व के अन्य देशों में अग्रणी बना है। मंत्रिमण्डल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैक्सीन के उत्पादन के लिए देश के वैज्ञानिकों का भी आभार व्यक्त किया। मंत्रिमण्डल ने अमेरिका की डेटा फर्म माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भेंट की और उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर तिरूपति का दौरा कर वहां की मंदिर प्रबंधन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस व्यवस्था को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई है। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मध्य नजर आज विकास खण्ड नाहन के अर्न्तगत आने वाली पंचायतों में मतदान प्रकिया से संबधित प्रथम पूर्वाभ्यास एसएफडीए हॉल में किया गया। जिसमें 108 पोलिग पार्टी के 108 पीठासीन अधिकारी सहित 324 मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया गया। रिहर्सल में सभी पोलिंग पाटियों को मतदान से संबधित समुचित प्रकिया के बारे में विस्तृृृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी अनूप शर्मा व पंचायत निरीक्षक मदन लाल शर्मा उपस्थित रहें।

Read More