नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत मोगीनंद में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय रघुवीर पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव पंजाहल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रघुवीर मोगीनंद में किराए के कमरे में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक इकाई में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के राजगढ़ में चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल व्यक्ति ने इस बारे में राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में सालकू राम ने बताया की उसी के क्षेत्र के जगदीश, प्रमोद, सुनील उसके घर आए और उसके साथ बहस बाजी करने लगे। देखते ही देखते इन 4 लोगों ने उस पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां पुलिस ने घायल व्यक्ति के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को गति प्रदान करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हिमुडा द्वारा कार्य परियोजनाएं निर्धारित समय अवधि में पूर्ण की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को हिमुडा को एक व्यवसायिक संस्था की तरह संचालित करने का परामर्श देते हुए कहा कि सम्पत्ति के क्रय व विक्रय संबंधी कार्य को व्यवसायिक रूप से कार्यान्वित किया जाना चाहिए, जो इसका उत्तरदायित्व भी है। सुरेश भारद्वाज ने आज यहां हिमुडा के स्मार्ट सिटी शिमला व धर्मशाला के डिपोजिट वक्र्स और अन्य कार्यों…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मनोरंजन समाज की जरूरत बन चुका है। महामारी के चलते अधिकतर आमजन में तनाव और अवसाद के लक्षण प्रमुखता से दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए सुरक्षित मनोरंजन व तनाव दूर करने के दूसरे साधन प्रयोग में लाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने आज डिजिटल मंच के स्तुतिगान ‘हम बदल देंगे सारा ज़माना’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे काल में नागरिकों को डिजिटल माध्यम से मनोरंजन व कला के साथ जोड़ कर रखना एक अच्छा प्रयास है। इस डिजिटल मंच…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 56 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मौलिक शिक्षा विभाग और मिड डे मील की अतिरिक्त निदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव व हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड की सचिव वंदना दिसोदिया को करनाल मंडल आयुक्त कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया है। मेडिकल कॉलेज, नल्हड, नूंह के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और नूंह के नगराधीश गजेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज, नल्हड, नूंह का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और मेवात विकास एजेंसी का उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। यमुनानगर के नगराधीश विनेश कुमार को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।…
जिला मंडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित कार्यो का भी लिया जायजा शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज परिधि गृह मण्डी में कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयास, सजगता और संवेदनशीलता को बनाये रखना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरचैक मेडिकल काॅलेज में शीघ्र ही प्री फेब्रिकेटिड कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा, जिससे आवश्यकता होने पर मरीजों के लिए बिस्तर क्षमता में…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अमेरिका की डाटा फर्म माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय राजनेता आंका जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग विश्व के नेताओं में सबसे अधिक है। यह उनके सक्षम नेतृत्व का प्रमाण है और सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह इस डाटा फर्म द्वारा ट्रैक किए गए विश्व के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में विद्युत सब स्टेशन न बनाने पर बिजली बोर्ड भारी खामियाजा भुगत रहा है। पावर ग्रिड कारपोरेशन और बिजली बोर्ड के बीच करार के मुताबिक प्रति माह बिजली बोर्ड को प्रोजेक्ट बनाने में हो रही लेटलतीफी की एवज में करीब पांच करोड़ रुपये जुर्माना देना पड़ रहा है। लगभग 30 करोड़ रुपये का 220 केवी सब स्टेशन नहीं लगाने पर बोर्ड पिछले आठ वर्षों से अब तक यह जुर्माना भर रहा है। अब तक करीब 240 करोड़ रुपये का जुर्माना पावर ग्रिड कॉपरेशन को दिया जा चुका है। वर्ष 2013 में कालाअंब के उद्योगों को…