Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सिरमौर के सराहां में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित किया व प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को अपना ATM बना लिया, और इस मुद्दे पर कांग्रेस चोर मचाये शोर की स्थिति में है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को अपना ATM बना लिया, और इस मुद्दे पर कांग्रेस चोर मचाये शोर की स्थिति में है।ईडी द्वारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट दायर किए जाने पर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल स्वावलम्बन तथा स्वरोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तथा इन सुविधाओं के सुद्धढीकरण पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह उद्गार  शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के पैतृक गांव चनालग में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. यशवन्त सिंह परमार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही हिमाचल प्रगति के पग…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन के कच्चा टैंक क्षेत्र से 24 वर्षीय युवक तनुज के लापता होने का मामला सामने आया है। तनुज बीते 11 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के करीब घर से निकला था और तब से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा कच्चा टैंक पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। तनुज के पिता श्याम सिंह कच्चा टैंक बस स्टैंड के पास गोलगप्पे की ठेली लगाते हैं और तनुज रोजाना उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। बेटे की अचानक गुमशुदगी से परिवार गहरे सदमे…

Read More

नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गत दिवस राजगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय बैशाखी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की जमीनी स्तर पर किसानों के लिए की गई पहल आखिरकार सफल होती दिख रही है। बल्लूपुर-पांवटा साहिब-भूपपुर सड़क निर्माण परियोजना के तहत अपनी जमीनों के मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसानों की समस्या को लेकर सुखराम चौधरी ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद अनुराग ठाकुर और रणधीर शर्मा भी उपस्थित थे। किसानों की पीड़ा को समझते हुए, सुखराम चौधरी ने नितिन गडकरी के सामने उनकी समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चोटी चूड़धार में स्थित शिरगुल देवता के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं से अब वन विभाग द्वारा शुल्क वसूलने की योजना बनाई गई है। यह शुल्क स्थानीय, हिमाचली और बाहरी राज्यों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होगा। इस संदर्भ में नौहराधार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ वन विभाग के कर्मी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभाग ने प्रस्ताव रखा कि हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से 20 रुपए, जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से 50 रुपए…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने बैसाखी मेले के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने जा रही है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर के लिए सीवरेज योजना हेतु 21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि बहुप्रतीक्षित दमकल केंद्र को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंजूरी दे दी है। मुसाफिर ने जानकारी दी कि राजगढ़ की 6 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शीघ्र ही जनता को समर्पित की जाएगी। साथ ही, राजगढ़ मंडल और चंदौल के लिए 25-25 करोड़ रुपये…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक तीन दिवसीय बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों और बॉलीवुड फेम गायकों ने सुरों और नृत्य की ऐसी छटा बिखेरी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज ने “कहना ही क्या…” गीत से की, जिसके बाद उन्होंने “देवा शिरगुला”, “खोड़ा बांठिया नजारा”, “जलेबी खानी नाथु भाई री” और “ऐसी मुझरे जोगी जवाना” जैसे पहाड़ी व…

Read More