नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के शमशेरपुर में रेत से भरे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। शमशेरपुर में हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक द्वारा शुक्रवार रात को इस कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक चलते कार को टक्कर मार दी हालांकि इस पूरे मामले में कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन कार मालिक को तकरीबन 70 हजार का नुकसान हुआ है । जानकारी देते हुए नीरज गोयल निवासी माजरा पंचायत प्रधान बृजेश गोयल के छोटे भाई…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुश्तेनी परम्परा अनुसार मनाए जाने वाला बुढ़ी दीवाली पर्व विधिवत समाप्त हो गया है उतर-पूर्व भारत के मध्य हिमालय में बसने वाली खशिया जाती की संस्कृति में बूढी बुढ़ी दीवाली उत्सव अनूठा व रोमांचक है वर्तमान समय में विभिन्न खशिया खुंदो द्वारा 3 से 9 दिनों तक क्रमवध तरीके से पर्व को मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमोर जिलों के अतिरिक्त उतराखंड प्रदेश के समूचे भाबर-जोंसार क्षेत्र में बुढ़ी दीवाली पर्व मनाया जाता है। बुढ़ी दीवाली पर्व मध्य हिमालय में लगभग 5 हजार वर्षों से अधिक पुरानी परम्परा है। पर्व को बुराई पर अच्छाई…
जिला सिरमौर के सराहां में आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर सस्पेंड नाहन (हिमाचलवार्ता)। माचल आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। सरकार को एक करोड़ 23 लाख का चूना लगाने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंशन लेटर जारी कर दिया गया है। यह इंस्पेक्टर जिला सिरमौर के सराहां में तैनात था, यही पर उसने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर व दिसंबर महीने में सरकार को बड़ा चूना लालगाया था। जानकारी के अनुसार शराब को होलसेल से रिटेल में भेजने की एवज में लाइसेंस फीस, जो सरकार को मिली थी वह नहीं ली गई और एक करोड़ 23 लाख रुपए…
नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मन्त्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के रेडार सर्वेक्षण में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ आवश्यकता के समय एयरफोर्स के लिए बेस के रूप में सेवाएं प्रदान करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी सर्वेक्षण औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के साथ राज्य सरकार के विकास के लिए वित्तीय सहायता…
नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेेंट की। उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय हस्तांतरण में हिमाचल प्रदेश को विशेष महत्व देने का आग्रह किया। उन्होंने नागचला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए धन उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से राज्य में पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए राज्य की एडीबी द्वारा वित्त पोषित 233.22 मीलियन यू.एस. डाॅलर की परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर भारी संख्या में…
नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। 111 मैगावाट सावड़ा कुड्डू परियोजना का लोकार्पण करने के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश 25 जनवरी, 2021 को 50वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस अवसर पर प्रदेश के लोगों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को वर्तमान सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रविवार 20 दिसम्बर को विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब के अन्तर्गत आने वाले इलाकों में पावर कट रहेगा। जिसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब के सहायक अभियंता मुकेश सिंह के अनुसार इस दौरान बद्रीपुर से यमुना पुल तक बैंक कॉलोनी, शमशेरपुर, वाय पॉइंट, पाल हवेली, बांगरन चौक, एसबीआई एडीबी ब्रांच, एकता कॉलोनी, मोगिनंद, बस स्टैंड बाजार बस स्टैंड के नजदीक, मेन बाजार नियर गीता भवन, विश्वकर्मा चौक, देई जी मंदिर, कृपाल शीला में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। वर्तमान सरकार प्रदेश में गुणवता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने व विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आधार भूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से पांवटा विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले विभिन्न स्कूलों के भवन व प्रयोगशाला निर्माण कार्यक्रम की आधारशिला रखते हुए कही। ऊर्जा मंत्री ने आज ग्राम पंचायत पुरूवाला में 1 करोड 15 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला में विज्ञान प्रयोगशाला भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके उपरान्त उन्हांेने ग्राम पंचायत निहालगढ़…