Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में थाना माजरा, पांवटा साहिब, शिलाई, पुरुवाला थाना और ट्रैफिक पुलिस पांवटा की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। टीमों ने ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग जोन, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और प्रेशर हॉर्न समेत यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 247 वाहनों के चालान करके 76,520 रुपये जुर्माना वसूल किया है। वहीँ, इस दौरान बिना मास्क के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पांवटा  पुलिस लगातार दिन और रात अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है बावजूद इसके गुपचुप तरीके से खनन माफिया खनन में जुटा हुआ है। खनन माफिया कार्यवाही से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है।ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है। ताज़ा मामले में पांवटा साहिब में कार्यरत खनन निरीक्षक मंगत शर्मा की टीम ने यमुना नदी के समीप रामपुर घाट में निरीक्षण के दौरान अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  उपमण्डल मुख्यालय संगड़ाह में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापार मंडल द्वारा अपने स्तर पर तीन दिन का लॉकडाउन लागू करने यानी बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान दवाई की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें, ढाबे व व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार तक बंद रहेंगे। गुरुवार सायं हुई व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक में व्यापारियों द्वारा एसडीएम अथवा प्रशासन से चर्चा के बाद यह फैसला लिया। शुक्रवार को संगड़ाह बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान दुकानदारों ने सभी लोगों से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। 

Read More

नाहन शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता महिला मोर्चा ने आज शिलाई मंडल में  तीन जगह लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे । शिलाई  महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्यामा ठाकुर , सत्या तोमर , कफोटा में मीडिया प्रभारी अनीता शर्मा , मुक्ता शर्मा , आशा तोमर व महिला मोर्चा की अन्य सदस्यों ने मास्क व सैनिटाइजर बांटे। शिलाई मंडल में आज 1000 मास्क व 800 सैनिटाइजर बांटे व लोगों को मास्क लगाने 2 गज की दूरी रखने वह सैनिटाइजर उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर , खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर व…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बद्दी नगर परिषद क्षेत्र में 4.53 करोड़ रुपये लागत की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिला रखी। शहरी विकास मंत्री ने नगर समिति के अधिकारियों को नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 29 लाख रुपये लागत की 22 दुकानें, 9 लाख रुपये लागत से सामुदायिक हाॅल, 49 लाख रुपये के सड़क कार्य और नौ लाख रुपये की लागत से महिला जिम और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण किए गए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर खरीदारी के बाद यदि उपभोक्ता डिपो होल्डर से बिल ना लें तो यह उपभोक्ता को अपने अधिकारों को इस्तेमाल न करने की कमी होगी। यदि डिपो होल्डर सामान के बदले आपको बिल ना दे तो खाद्य आपूर्ति विभाग उस पर कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार बैठा है। बता दें कि जिला सिरमौर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला की 340 उचित मूल्य की दुकानों पर विशेष अभियान के तहत डिपो होल्डर द्वारा उपभोक्ताओं को सामान की खरीद के बाद बिल ना देने पर छापेमारी के बाद एक लाख…

Read More

नाहन शहर के सौंदर्य करण में इतिहास हुआ जीवंत नाहन (हिमाचलवार्ता)।  आज शुक्रवार को नाहन शहर के माल रोड पर महान क्रांतिकारी व योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिला सिरमौर राजपूत सभा व नाहन नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों के चलते स्थापित इस भव्य प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल के द्वारा किया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राजपूत सभा जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुखदेव चौहान, सचिव विरेंद्र ठाकुर, अंकुर राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त प्रभाकर तिवारी निवासी दुर्गा कॉलोनी कालाअंब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को त्रिलोकपुर सड़क मार्ग पर रुचिरा पेपर उद्योग के समीप दो स्कूटी सवारों की आपस में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवार घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया यहां पर प्रभाकर तिवारी ने उपचार…

Read More