Author: Himachal Varta

नाहन। तहसील नाहन की ग्राम पंचायत आमवाला-सैनवाला में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत आमवाला-सैनवाला के वार्ड नम्बर-3 में श्री कश्मीर सिंह नजदीक जगदेव सिंह लम्बरदार के घर के समस्त क्षेत्र को सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों का एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा।  इसके अतिरिक्त, वार्ड नम्बर-3 आम्बवाला-सैनवाला के समस्त क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। उन्होंने बताया कि कोई…

Read More

राम मंदिर के इतिहास में हिमाचल का भी जुड़ा नाम पूजन सामग्री में शामिल गूगल किन्नौर से कश्मीर का केसर, कर्नाटक का घी, 100 नदियों के जल के साथ आठ अर्जक करेंगे भूमि पूजन… नाहन। 492 वर्षों से चले संघर्ष करीब 36 बार हुए महा संघर्ष के बाद आखिर 130 करोड़ लोगों की आस्था का विजय पर्व आज न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया बना रही है और आज रचे जाने वाले इस इतिहास में हमारे देव भूमि हिमाचल प्रदेश का नाम भी जुड़ जाएगा। यह एक्सक्लूसिव जानकारी मंदिर के ट्रस्टी नृत्य गोपाल दास के काफी करीबी संत के माध्यम…

Read More

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर इकाई ने किया भव्य स्वागत   हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिक्षा विभाग जिला सिरमौर इकाई ने आज राजकीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष आकाश विश्नोई की अध्यक्षता में गोविंद सिंह ठाकुर का शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार नाहन आगमन पर अपनी संपूर्ण जिला इकाई तथा इकाइयों के साथ शॉल, टोपी तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनको शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल व भाजपा…

Read More

  नाहन। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के धौला कुआं में वीडियो कॉंफ्रेस के माध्यम से भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) की आधारशिला रखी। इस संस्थान के प्रथम चरण के कार्य को 392.51 करोड़ रुपये के व्यय से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आईआईएम हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2014 में प्रदान किया गया था और तब से यह संस्थान तेजी से आगे बढ़कर एक प्रमुख संस्थान बनकर उभर रहा…

Read More

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने उठाए कड़े कदम चंडीगढ़। राज्य में तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर के बटाला में नशीली शराब दुखद घटना में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत पर दुख प्रकट करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने कहा कि यह समय एक दूसरे पर बेबुनियाद इल्जाम लगाकर राजनैतिक लाभ लेने का नहीं है बल्कि समय की माँग है कि सभी राजनैतिक पार्टियाँ एक ही प्लेटफार्म पर इकठ्ठा होकर लोक हित के लिए काम करें। मंत्री ने आगे कहा कि इस विपदा के समय केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित सादे व गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें प्रदेश के लोगों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार एक महान दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस पहाड़ी राज्य की अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए राज्य का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रदेश की मजबूत नींव रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश देश के अन्य पहाड़ी राज्यों के…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज पर स्थित हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार न केवल एक राजनीतिज्ञ थे, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका जीवन मूल्य पर आधारित था। वह पहाड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित थे और प्रदेश में कृषि और बागवानी क्षेत्र पर अधिक ध्यान देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करने के पक्षधर रहे। डाॅ. परमार की महानता उनकी सादगी थी और जब…

Read More

राहत भरी खबर- नाहन। हिमाचल प्रदेश में जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं वही कोविड केयर सेंटर संंगडाह  में कोरोना मरीजों का स्वस्थ होना भी लगातार जारी है। रविवार को भेजे गए 18 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट में 12 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव तथा 6 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। बता दें कि सोमवार को भी कोविड-19 सेंटर से 14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। एसडीएम राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड केयर सेंटर संगड़ाह में अब तक सिर्फ 12 लोग ही पॉजिटिव रह गए हैं। उन्होंने स्वस्थ…

Read More