नाहन। जिला सिरमौर में आज 33 लोगों ने कोरोना को मात दिया है यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने दी उन्होंने बताया कि कल के फॉलोअप 43 सैंपल में से 33 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 10 लोगों की रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव लोगों में 14 से 68 वर्ष तक के महिलाएं एवं पुरुष शामिल है जबकि 10 कोरोना पॉजिटिव लोगों में 5 -5 महिलाएं व पुरुष शामिल है।
Author: Himachal Varta
नाहन।-शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर 4 अगस्त 2020 को अपने एक दिवसीय सिरमौर प्रवास के दौरान धौला कुआं आई आई एम कैंपस में शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सुबह 8:00 बजे शिमला से नाहन की ओर रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे नाहन सर्किट हाउस पर रुकेंगे दोपहर 12:50 बजे आई आई एम कैंपस की ओर रवाना होंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए 11 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही, हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर की परिधि में एक महाविद्यालय होगा। आज पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने इन कॉलेजों की घोषणा की। इसके साथ ही, श्री मनोहर लाल ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों से वृक्षबंधन का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा…
शिमला। मुख्यमंत्री ने गौसदन, गौशाला व गौ अभयारण्य योजना को सहायता की शुरूआत की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पशुपालन विभाग की गौसदन, गौशाला और गौ अभयारण्य योजना को सहायता और राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम चरण-दो के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि डेढ़ साल के भीतर हिमाचल प्रदेश को देश का बेसहारा पशु मुक्त राज्य बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौसदन, गौशाला, गौ अभयारण्य योजना सहायता के अंतर्गत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पशु उत्पादकता और स्वास्थ्य के लिए…
शिमला। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर, समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कलाई पर राखियाँ बाँधीं और उनके सुखद जीवन की प्रार्थना की। रक्षा बंधन पर्व पर उन्हें बधाई देते हुए, राज्यपाल ने कहा कि हर त्यौहार को मनाने में एक विशेष संदेश छुपा होता हैं। रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार हमें प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। कोरोना महामारी के कारण इस संकट के दौर में हमें एक साथ लड़ाई लड़ने की जरूरत है और विशेष रूप से बहनों के लिए प्यार और संरक्षण का संदेश देना चाहिए।…
शिमला। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्ष रश्मि धर सूद के नेतृत्व में रक्षा बंधन के अवसर पर आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की कलाई पर राखियां बांधीं। इस अवसर पर वंदना गुलेरिया, शीतल व्यास शर्मा और मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थीं। ब्रह्मकुमारी के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं। राज्य के स्वयं सहायता समूहों द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत तैयार घर की बनी राखियां भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायती राज ललित जैन ने कहा कि इन स्वयं सहायता समूहों ने…
हत्या के मामले में अंडर ट्रायल कैदी की सेंट्रल जेल नाहन में मौत! नाहन । सेंट्रल जेल नाहन में हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे एक कैदी की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। कैदी की पहचान 27 वर्षीय चंद्रबोस भगत झारखंड राज्य के गुमला जिले के बिशनपुरा निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैदी पेशाब संबंधी समस्या के कारण बीमार था, जिसे 31 जुलाई को मेडिकल काॅलेज नाहन में भर्ती किया गया था। हालांकि उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। लेकिन पहली अगस्त की रात को…
इस बार पतंगबाजी में भी दिखा कोरोना का असर ! नाहन। नाहन शहर में रक्षाबंधन का त्यौहार अपने आप में बेहद खास रहता है दरअसल यहां रक्षाबंधन के दिन पतंगबाजी की जाती है यह परंपरा यहां कई सदियों से चली आ रही है। रक्षाबंधन के दिन यहां हर वर्ग के लोग पतंगबाजी करते हैं बच्चों से लेकर बड़े बजुर्ग पतंगबाजी करते देखे जाते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक शहर नाहन में यह परंपरा राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है जिसे आज भी बखूबी निभाया जा रहा है हालांकि इस बार कोरोना का पतंगबाजी में…