Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जो किसी भी कारण से अब तक उपेक्षित रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिले के इंदौरा भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किए गए कफ्र्यू के दौरान इंदौरा के लोगों ने क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को मास्क, जरूरतमंदों को भोजन पैकेट और सूखा राशन उपलब्ध करवाने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 102 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभिन्न सड़कों की मैटलिंग और टारिंग के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह बात आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौपाल भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरवा और कुपवी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य सरकार, प्रदेश…

Read More

शिमला। राजकीय मेडिकल कालेज चंबा के निर्माण के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनबीसीसी लिमिटेड) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से चंबा भाजपा मंडल की एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल काॅलेज के भवन निर्माण कार्य पर 319.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के इस दूरस्थ जिले में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के अलावा क्षेत्र के लोगों को विशेष स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा मिलेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस…

Read More

नाहन- जिला सिरमौर की पावटा साहब तहसील के अन्तर्गत आने वाले  पुरुवाला थाना के तहत रामपुर घाट में 27 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान रवि पुत्र दयाराम निवासी रामपुर घाट के रूप में हुई है। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रवि रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता था। उसने अपनी ही दुकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

Read More

थैंक गॉड, सुरक्षित मिल गई राजगढ़ से लापता नाबालिग सगी बहनें राजगढ: कस्बे से लापता दो सगी बहनों को शनिवार तड़के 3 बजे के आसपास चंडी मंदिर के वीर गग्गर से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने राहत की लंबी सांस ली है। अहम बात यह है कि पुलिस को बरामदगी की लडकियां को  ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कहते हैं, जब शिदद्त से प्रयास किए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है। घर से निकलने के बाद बस में परवाणु तक पहुंची। पुलिस सीसी फुटेज को खंगालते-खंगालते पीछे चलती रही। इसके बाद परवाणु में लड़कियों के ऑटो…

Read More

मेडिकल चेकअप के नाम पर पास बनवाकर हरियाणा से ले आया 330 ग्राम चुरा पोस्त, पुलिस ने धरा  नाहन। मेडिकल चेकअप के नाम पर पास बनवाकर सिरमौर पहुंचे हरियाणा के एक व्यक्ति को पुलिस ने 330 ग्राम चूरा पोस्त के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान बच्चन सिंह पुत्र मनसाराम निवासी गांव लद्दाखपुर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम को गश्त के दौरान सतीवाला में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर हरियाणा से चूरा पोस्त लेकर आ रहा है। सूचना के…

Read More

हिमाचल में फिर तपने लगे दिन, सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्रों कालाअंब और पावटा साहब  का पारा 40 डिग्री पार  नाहन। हिमाचल प्रदेश में दिन फिर से तपने शुरू हो गए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिला  सिरमौर के मैदानी क्षेत्र कालाअंब और पावटा साहब  का अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री से पार हो गया है। दिन के समय गर्मी जमकर पसीने छुड़ा रही है।

Read More

होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं मास्क यकीनी बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए। सिविल सर्जन ने बताया…

Read More