Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बीते दिन कोरोना पॉजिटिव के एक साथ 5 नए और मोहाली में 1 केस सामने आए हैं। शहर में एक ही दिन में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 13 होने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। वहीं, ट्राईसिटी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 23 हो चुका है। पंचकूला में अब तक 1, मोहाली में 9 और चंडीगढ़ में 13 केस कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। 5 संदिग्ध रोगियों के लिए गये सैंपल–जीएमसीएच-32 में 5 संदिग्ध मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं अब इनमें मोहाली निवासी 65 और 33…

Read More

चंडीगढ़। सोमवार को दोपहर बाद करीब 1:30 बजे वन विभाग और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद कर्मियों द्वारा सेक्टर 5 स्थित जिस घर में चीता घुसा था, वहीं से ही संयुक्त टीम द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद चीता को काबू कर लिया है। किसी तरह का नुकसान होने से टल गया है। वन विभाग के कर्मियों द्वारा पैंथर को जाल डालकर उसे काबू कर लिया। इस मौके पर थाना नॉर्थ के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और लेक चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसपाल और वन विभाग के कर्मी मौजूद थे। क्या था मामला सोमवार को चंडीगढ़…

Read More

ट्रक चालकों की सुविधा के लिए एन.एच पर कुछ ढाबे खोलने के लिए मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार से उठाया मामला शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खुले बाज़ार और उचित मूल्य की दुकानों में चावल, गेहूॅं आटा, दालों, तेल और चीनी जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भण्डारण है। वह आज यहां कोविड-19 वायरस के संक्रमण के कारण प्रदेश में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रबन्धों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते मध्य प्रदेश और तेलंगाना सहित…

Read More

मुख्य सचिव ने दी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन में मुख्य सचिव एवं प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक का अयोजन किया गया, जिसमें कोरोना महामारी को लेकर राज्य में उठाए गए एहतियाती उपायों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न पगों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में हैं और आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत कर्मी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पांच लाख रुपये, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने दो लाख रुपये और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने एक लाख रुपये के चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Read More

नयी दिल्ली/शिमला। दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने आज जानकारी दी कि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए हिमाचल भवन, नई दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो रात-दिन कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दूरभाष संख्या 011-23716574, 23711964 और 24105386 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सायं 5 बजे से प्रातः 10 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर 011-23716124-27 और 011-24105386-88 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विवेक महाजन ने कहा कि हिमाचल चैप्टर सृजित किया गया…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पांच लाख 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ का आभार व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों में तैनात अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया है।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ने विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सफाई कार्यों से जुड़े लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाए यह है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में शहरों, कस्बों व विशेषकर स्वास्थ्य संस्थानों व राहत शिविरों में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारी राष्ट्रहित में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए पूरी मानवता उनकी कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह भी कर्तव्य बनता है कि…

Read More