शिमला। भारत सरकार ने 27 से 29 मार्च, 2020 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएमकेएसएनवाई) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के 8,73,838 पात्र किसानों को 174 करोड़ 76 लाख 76 हजार रूपये की राशि जारी की है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह राशि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन उत्पन्न स्थिति में किसानों की सहायता के लिए जारी की गई है। भारत सरकार ने प्रत्येक किसान को दो हजार रूपये की पांचवी किश्त निर्धारित समय से पहले जारी कर दी है जो कि अप्रैल,2020 से जुलाई,2020 की अवधि के लिए थी। इस पांचवी किश्त के अन्तर्गत…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला सिरमौर की संगडाह उपमण्डल के गांव देवना में तीन बच्चों की बिजली की तारों से करंट लगगे के कारण एक 14 वर्षीय बच्चे अशीष पुत्र भीम सिंह की मौके पर ही मृत्यु होने से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया और बिजली विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ स्थानीय लोगों में गहरा रोष पैदा हो गया। इस करंट के चक्कर में दो और बच्चे भी चपेट में आ गए जिन की पहचान करण (11) पुत्र अनिल कुमार व राजेश (15) पुत्र सोम प्रकाश की गई है। ये सभी बच्चे जंगल में बकरियां चराने गए हुए थे…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलिडेरिटी रिस्पांस फण्ड में एक लाख रुपये का अंशदान किया है। यह फण्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदान करने तथा आवश्यक खाद्य सामग्री व दवाईयों की सुचारू आपूर्ति के लिए सृजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि इस फण्ड के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करें ताकि जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।
जिला में 1556 परिवारों ने अभी तक उठाया होम डिलीवरी सेवा का फायदा नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा अभी तक 50 लोगों, जो की काला आम और पौंटा साहिब की सीमाओं से जिला में प्रवेश करना चाह रहे थे, को 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा है। इन 50 लोगों में से 13 लोग काला आम क्वारंटाइन केंद्र में तथा 37 लोग पौंटा साहिब क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की काला आम के हिमालयन कॉलेज में और पौंटा साहिब गुरुद्वारा में 400-400 लोगों की क्वारंटाइन व्यवस्था…
नाहन क्षेत्र में 475 राशन किटें अभावग्रस्त लोगों को वितरित नाहन। विधायक नाहन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कफर्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था के दृष्टिगत आज नाहन से चिन्हित जरूतमंदों को देने के लिए ‘‘राशन किटों’ के साथ कार्यकर्ताओं को रवाना किया। डा. बिन्दल ने आज प्रातः राशन किट स्टोर में व्यक्तिगत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों तक समय रहते राशन पहुंचाने के लिए कहा। उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के राष्ट्रीय आहवान…
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने कर्फ्यू के दौरान लोगों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा को अब ददाहू, नैना टिक्कर, नारग, सराहां और पच्छाद उपमंडल में भी शुरू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की पहले होम डिलीवरी की सुविधा केवल नाहन, पौंटा साहिब और राजगढ़ में शुरू कि गयी थी जिसे अब जिला के अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया की होम डिलीवरी के लिए अब जिला में 130 दुकानों से दूध, सब्जी और किराने का सामान घर बैठे मंगवा सकते हैं। इस योजना के तहत…
शिमला। देश में कोविड-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन की स्थिति के मद्देनजर, प्रदेश सरकार ने दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन को संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों और अन्य लोगाें को भोजन और ठहरने की सुविधा दी जा सके। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ में भी हिमाचल भवन में इसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि आवश्यक जानकारी के लिए हिमाचल भवन दिल्ली में विशेष कार्यकारी अधिकारी सुशील सिंगला (98685-39423) अथवा उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन (88028-03672, 011-23711964) से सम्पर्क…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत जारी किए गए धन का उपयोग अब लाॅकडाउन में फंसे लोगों के लिए भोजन के प्रावधान के लिए किया जा सकता है, जो पहले आपदा संबंधी गतिविधियों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी इससे सम्बन्धित निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों की मदद कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके लिए भोजन और रहने की…