नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) वन मंडल अधिकारी नाहन अवनि भूषण राय ने कहा कि वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है तथा आग लगने पर एक दूसरे की सहायता अवश्य करनी चाहिए। उन्होेंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान जंगलों व झाड़ियों में आगजनी की घटनाएं बढ जाती है जिससे वन सम्पदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नाहन वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नाहन, जमटा, कोलर एवं त्रिलोकपुर वन परिक्षेत्रों में वनों में आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष कदम उठाए गए हैं जिसके…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में आज प्रातः 11 बजे चेतावनी संयंत्र हूटर की ध्वनि के साथ भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। ड्रिल के उपरान्त उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि आज 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की याद में आपदा जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदा के समय होने वाली जान-माल की हानि को कम करने के लिए जागरूक तथा भूकंप की स्थिति में तैयारी और तत्परता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) : – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में रोष रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता एवं विकास समर्थक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिंदल ने कहा की नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विक्रमबाग पंचायत के गांव मण्डेरवा में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 18 करोड़ से निर्मित हो रहे पुल का 10 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्र के लोगों में बेहद रोष है। आज विक्रमबाग क्षेत्र के लोगों के साथ पुल निर्माण के कार्य…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग ने परियोजना से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण डायवर्जन सुरंगों (टनलों) के डिजाइन को अंतिम रूप देकर स्वीकृति दे दी है। अब इन सुरंगों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई 2025 के अंतिम सप्ताह तक टेंडर आमंत्रित किए जा सकते हैं। तीन सुरंगें होंगी डेढ़-डेढ़…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ झंडा लगाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को नाहन के तीनों मंडलों के सम्मेलन किए जाएंगे। इस सम्मेलन में तीनों मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी तथा सफाई अभियान चलाया जाएगा। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास में 43 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास जेल भोज क्षेत्र का बहुत पुराना स्कूल है जिसमें इस क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकरास हाई स्कूल को 10+2 भी उनके द्वारा ही कराया गया था। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा इस स्कूल के लिए दो हॉल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में नहान विधानसभा क्षेत्र में रोष रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता एवं विकास समर्थक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिंदल ने कहा की नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विक्रमबाग पंचायत के गांव मण्डेरवा में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 18 करोड़ से निर्मित हो रहे पुल का 10 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्र के लोगों में बेहद रोष है। आज विक्रमबाग क्षेत्र के लोगों के साथ पुल निर्माण के कार्य को विभाग द्वारा अनावश्यक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चैगान में 15 अपै्रल 2025 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अथिति द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल…