Author: Himachal Varta

सराहां में लोक निर्माण विभाग के मण्डल तथा नारग में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मण्डल की घोषणा सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 42.32 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए एवं आधारशिलाएं रखीं। सराहां में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के अपार समर्थन के फलस्वरूप ही भाजपा ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर रिकार्ड मतों से विजय हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने 72…

Read More

पिंजौर। पिंजौर की अमरावती विद्यालय की 8वीं की छात्रा निष्ठा शर्मा को इसरो कंट्रोल रूम में चन्द्रयान-2 को चांद पर उतरते हुए देखने के लिए केन्द्र सरकार का न्योता मिला है। गत दिवस कालका विधायक लतिका शर्मा ने निष्ठा को बधाई दी और उसका मुंह मीठा करवाया। निष्ठा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है। निष्ठा इसरो कन्ट्रोल रूम में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान की लैंडिंग की गवाह बनेगी। बता दें कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल में स्पेस क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें निष्ठा ने भी भाग लिया था…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 2 सितंबर को हिसार जिला में प्रवेश करेगी। 2, 4 व 5 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 3 सितंबर को 7 नवनिर्मित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व 5 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 3 सितंबर को सुबह 9 बजे हिसार एयरपोर्ट पर एयर शटल सर्विस एंड फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन, ऑटो मार्केट में नवनिर्मित 33 केवी सब…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत जारी की गई 64.49 करोड़ की राशि जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह राशि गत सर्दियों के मौसम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई व अन्य सहायता कार्यों के लिए जारी की गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्दियों में हुए नुकसान के लिए इस प्रकार की राशि प्राप्त की गई है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 2014 में एन.डी.आर.एफ. के अन्तर्गत सहायता राशि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री…

Read More

शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां कहा कि प्रथम सितम्बर से 15 अक्तूबर, 2019 तक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनएसवीपी) के माध्मम से मतदाता सत्यापन कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मतदाताओं के अधिकारों और दावों को दर्शाने वाले पोस्टर को जारी कर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों की विसंगतियों को दूर करने के लिए मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र बूथ स्तर की मोबाइल ऐप को आरम्भ किया जाएगा, जिसके माध्यम से बूथ स्तर के अधिकारी नाम, पता, फोटो जैसी…

Read More

शिमला। प्रदेश को मिले कैम्पा के तहत 1660 करोड़वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण अधिनियम (कैम्पा) के अन्तर्गत मिले 1660.72 करोड़ रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि कैम्पा के पास लगभग पिछले 10 वर्षों से लम्बित थी और इस राशि को जल्द से जल्द जारी करने के मामले को कई बार केन्द्र सरकार के समक्ष रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप यह राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे वृक्षा रोपण, मृद्धा और जल संरक्षण, वनांे…

Read More

नाहन। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा वर्ष 2011 से 2019 तक के लेखा परिक्षा व अन्य सलाह के लिए चार्टड अकाऊटडेंट की बोली आमंत्रित की जा रही है। इच्छुक अनुभवी व पंजीकृत कंपनी तकनीकी व वितीय लेखा परिक्षा के लिए सील बंद लिफाफे का इस्तेमाल करके अपनी बोली को 17 सितम्बर, 2019 को एक बजे से पहले पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कोरियर व स्वयं एसडीएम कार्यालय नाहन में भेजे। बोली की राशि 1100 से 5000 सालाना निश्चिित की गई है। अधिक जानकारी हेतू एसडीएम कार्यालय नाहन 01702-222239, 226568 पर संपर्क कर सकते है।

Read More

शिमला।1 सितंबर से लागू होगी धारा 144अवैध कब्जा धारक स्वयं कब्जा हटा लें तो और भी बेहतर लोग शांति बनाए रखें और प्रशासन का करें सहयोग- उपायुक्त  नाहन,  31अगस्त- उच्च न्यायालय की आदेश पर अमल करते हुए जिला प्रशासन सोमवार 2 सितंबर से फिर नाहन नगर परिषद के दायरे में आने वाले अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को शुरू करेगा। उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ आरके परुथी ने कहा कि टास्क फोर्स द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई 2 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए…

Read More