नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में इंटर-स्टेट पुलिस अधिकारियौ के साथ आज विषेश बैठक जिला पुलिस अधिक्षक अजय कृश्ण षर्मा की अध्यक्षता में की गई ताकि अपराधियों पर अंकुष लगाया जा सके! यह जानकारी देते हुए षर्मा ने बताया कि देवभूमि हिमाचल में अपराधों से निपटने के लिए अब हिमाचल पुलिस पडोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिल कर काम करेगी जिस में उत्तराखण्ड व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया! षर्मा ने बताया कि इस बैठक में जिला सिरमौर के अधिकारियों ने भी भाग लिया और बार्डर एरिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर बात हुई जिस में ड्रग, वन,…
Author: Himachal Varta
पंचकूला। उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से यहां आकर बसे हुए लोगों की छठ माता के लिये पक्के घाट की मांग पूरी होने जा रही है। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता गुप्ता के अनुसार सेक्टर 21 में छठ पूजा के लिए पक्के घाट का उद्घाटन एक सितंबर को सुबह दस बजे किया जायेगा। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। श्री गुप्ता ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कई सालों से पूर्वांचल वासियों की मांग रही थी कि उन्हें छठ माता की पूजा के लिए स्थान उपलब्ध…
जिला में सभी 1486 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन नाहन। जिला सिरमौर पूरे प्रदेश की भान्ति सितम्बर महिने को पोषण माह के रूप में मनाएगा जिसका लक्ष्य पोषण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का अभिसरन सुनिश्चित करके न्यून पोषण के स्तर में कमी लाना और अन्य सम्बन्धित सभी समस्याओं का समाधान करना है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पोषण अभियान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सिरमौर के सभी 1486 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को सरकार स्मार्ट फोन देगी जिसमें मोबाईल ऐप आईसीडीएस-कैस (ICDS-CAS) के द्वारा आंगनबाडी की सभी गतिविधियों की निगरानी रखी…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान तभी कामयाब होगा जब इसमें सक्रिय तौर पर विभागीय सहभागिता और जन आंदोलन जुड़ेगा। उपायुक्त ने यह बात आज जलशक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसरो से प्राप्त डिजिटल चित्रों के माध्यम से जल संग्रहण और संरक्षण को लेकर तैयार होने वाले स्ट्रक्चरों को लेकर व्यावहारिक तौर पर मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड को भूजल के लिहाज से स्ट्रेस्ड चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड डा. आर.के.परुथी की अध्यक्षता में 4 सितम्बर, 2019 को सायः 3 बजे कुब्जा पवेलियन में अतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2019 के सफल आयोजन के सम्बंध मे बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए एस.डी.एम नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विवेक शर्मा ने बताया कि इस बैठक में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य शामिल होगें।
नाहन। उपायुक्त आर.के परूथी ने कहा कि स्वस्थ समाज राष्ट्र का एक अमूल्य मानव संसाधन होता है और स्वस्थ शरीर से प्रगतिशील देश का निर्माण होता है। जब व्यक्ति शारिरीक तौर पर सक्षम होगा तो समाज और राष्ट्र अपने आप सक्षम और सबल बनेगें। उपायुक्त ने यह बात आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्र व्यापी ‘फिट इंडिया मुवमैंट’ लांचिग के दौरान जिला मुख्यालय पर बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद कही। उन्होने कहा कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रहने के कार्यकलापो को अवश्य शामिल करना चाहिए। विभिन्न तरह…
नयी दिल्ली/शिमला। राज्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निदेशालय को बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के कौशल विकास एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्काॅच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट अवार्ड अवार्ड- 2019 प्रदान किया गया है। विभाग को इस अवसर पर स्काॅच अवार्ड फाॅर गवर्नेंस (कांस्य) के अवार्ड से भी नवाजा गया। वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान नीति आयोग के सदस्य ने ये अवार्ड प्रदान किए। हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक रविन्द्र सिंह गुलेरिया ने विभाग…
गोविन्द ठाकुर ने वन मंत्रियों के सम्मेलन में वन विभाग के विभिन्न मुद्दे उठाए शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने कैम्पा के तहत राज्य के लिए 1660 करोड़ रुपये की लम्बित धनराशि जारी कर दी है। इस राशि को प्रदेश में विभिन्न वानिकी गतिविधियों में व्यय किया जाएगा। उन्होंने इस धनराशि को जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि प्रदेश में हरित आवरण में वृद्धि और लोगों को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होगी। इससे…