Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मण्डलों की बैठकें नाहन में आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव और सिरमौर जिला प्रभारी डेजी ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रही बैठक के दौरान हाल में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए नए पदाधिकारीयो की उनके परिचय के साथ चर्चा हुई। डेजी ठाकुर ने कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी हुई है  भाजपा एकमात्र संविधान को मानने वाली पार्टी है और संविधान के मुताबिक ही पार्टी के भीतर चुनावी प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)’- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्री रेणुका जी इकाई ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को ज्ञापन सौंपकर ड्रग माफ़िया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रियंका ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। थाना प्रभारी ने विद्यार्थी परिषद के इस अभियान की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ ठोस से ठोस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रीका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने बद्रिका आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से भेंट की तथा बद्रिका आश्रम द्वारा चलाई जा रही आध्यात्मिक, योग तथा साधना संबंधी जानकारी हासिल की। श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल व टोपी भेंट की। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला बेटी नीति व दामाद अमित त्रिपाठी, नाती कुमारी अंबिका तथा अनिका, बद्रिका भी राज्यपाल के साथ थे। आश्रम संचालक साध्वी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(सपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और संगड़ाह  भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा 27 मार्च को शिमला में आयोजित  किए जा रहे विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है । मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि 27 मार्च को शिमला में भाजपा द्वारा आयोजित हल्ला बोल और विधानसभा घेराव में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे और सुक्खू सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  सिरमौर जिले के संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर एक निजी बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज सुबह हरिपुरधार से संगड़ाह की ओर आ रही मीनू कोच नामक बस डूम का बाग क्षेत्र के पास पहाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में शामिल कुछ यात्रियों ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को सड़क के ऊपरी हिस्से में पहाड़ी से टकरा दिया। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो बस गहरी खाई…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा और सुर्जन ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मेलों, त्योहारों और सरकारी आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक संस्कृति के असली संरक्षकों को पर्याप्त मंच नहीं मिल रहा है। दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा 33% बजट हिमाचली कलाकारों पर खर्च करने की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस बजट का सही उपयोग करता है या नहीं। उन्होंने कहा कि कलाकारों के ऑडिशन…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गुरुद्वारा पांवटा साहिब में होला मोहल्ला पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इसी कड़ी में यहां गत देर शाम कवि दरबार आयोजित हुआ। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वागतरा शुरू की गई कवि दरबार सजाने की इस परंपरा को आज भी यहां बखूबी निभाया जा रहा है । मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि होला मोहल्ला पर प्रतिवर्ष गुरुद्वारा परिसर में विशेष कवि दरबार आयोजित होता हैं । यह परंपरा गुरु गोबिन्द सिंह महाराज द्वारा शुरू…

Read More

नाहन ‌ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत डूंगाघाट क्षेत्र में पुलिस ने सराहां के तीन व्यक्तियों के कब्जे से 1.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार डूंगाघाट में एक वैगनार कार की डेशबोर्ड में प्लास्टिक लिफाफे से यह चिट्टा मिला जे कार में अमित कुमार (39), मृदुल बैंजवाल (25) और नवीन शर्मा (36) निवासी तीनों सराहां, तहसील पच्छाद सवार थे। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात नाकाबंदी के दौरान अमल में लाई। पच्छाद पुलिस थाना के एस.एच.ओ. भागीरथ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज…

Read More