नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज में चयनित 14 वन मित्रों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। रेंज आफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश दे दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सभी दस्तावेज भी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी, जो फरवरी माह से शुरू हुई थी।इसके बाद नवंबर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पांवटा साहिब के व्यास गांव में वन विभाग की टीम ने स्नेक कैचर भूपेंद्र सिंह की मदद से लगभग 10 फुट लंबे पूर्ण वयस्क किंग कोबरा के रेस्क्यू का अद्भुत कारनामा किया यह हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है जब किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया है। किंग कोबरा को सबसे पहले मई 2021 शिवालिक हिल्स की पहाड़ियों में फांदी गांव के समीप देखा गया था। इसके बाद चंबा जिले में किंग कोबरा स्पॉट हुआ था। वर्ष 2024 में पावटा साहिब के ही जंगलोट गांव में कच्ची सड़क पार करते एक बड़े किंग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 19 सदस्यीय टीम नाहन से तमिलनाडु के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता तमिलनाडु पुलिस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर में 17 से 22 मार्च तक आयोजित की जानी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम के मैनेजर निरीक्षक परमजीत सैनी और एएसआई अमित कुमार टीम कप्तान होंगे।इस टीम के सदस्य राइफल 100 मीटर स्टैंडिंग पॉजिशन, 200 मीटर निलिंग पॉजिशन, 300 मीटर प्रॉन, 300 मीटर स्नैप शूटिंग, 300 मीटर 3पी (थ्री पॉजिशन), कार्बाइन और पिस्टल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। पुलिस टीम के 10 प्रतिभागी राइफल, 3…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद डीसी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड में है। लगातार शहर में बढ़ते बेसहारा पशुओं के पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में बेसहारा पशुओं से जहां सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा था तो वहीं चारों तरफ गंदगी का आलम था। यह बेसहारा पशु राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे थे लेकिन अब नगर परिषद द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए मुहिम तेज कर दी गई है। मीडिया से रूबरू हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- राजकीय महाविद्यालय शिलाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत की महान हस्ती प्रो० टी० आर० पराशर ( सेवानिवृत प्राचार्य ) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे० आर० कश्यप ने मुख्यातिथि का अभिनंदन व स्वागत किया। साथ ही विभिन्न विभाग से आए गणमान्य व्यक्तियों का भी स्वागत किया। इसके पचश्चात प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुये महाविद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ ह विद्याथियों को मोबाईल के दुष्प्रभाव से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। गत शाम सिरमौर जिला के रेणुका चुनाव क्षेत्र के संगड़ाह में संगड़ाह भाजपा मंडल की प्रथम परिच्यात्मक बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी काबिलियत और प्रतिभा के अनुसार दायित्व दिया जाता है ताकि वह संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए उसका पूरा उपयोग कर सके। धीरज गुप्ता ने कहा की विश्व के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में संचालित आस्था स्कूल में आज होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए यहां आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया।मीडिया से बात करते हुए आस्था वेलफेयर सोसाइटी के वायसकोऑर्डिनेटर कर्म सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिव्यांग बच्चों के लिए सभी त्योहार धूमधाम के साथ आयोजित किए जाते हैं। आज होली पर आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मनाया गया है प्रयास यही है की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भाजपा जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष धीरज गुप्ता 2 दिन पहले चूड़धार में शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के अक्षय साहनी का शव ढूंढने वाले दल में शामिल अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसराज को सम्मानित किया। बर्फ से ढकी करीब 11900 ऊंची चूड़धार चोटी पर जान जोखिम में डालकर लापता युवक को ढूंढने वाले हरीश , हंसराज व तपेंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में शेष दोनों स्थानीय युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अक्षय के लिए अपने जोखिम व खर्च पर…