नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में संचालित आस्था स्कूल में आज होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए यहां आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया।मीडिया से बात करते हुए आस्था वेलफेयर सोसाइटी के वायसकोऑर्डिनेटर कर्म सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिव्यांग बच्चों के लिए सभी त्योहार धूमधाम के साथ आयोजित किए जाते हैं। आज होली पर आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मनाया गया है प्रयास यही है की…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भाजपा जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष धीरज गुप्ता 2 दिन पहले चूड़धार में शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के अक्षय साहनी का शव ढूंढने वाले दल में शामिल अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसराज को सम्मानित किया। बर्फ से ढकी करीब 11900 ऊंची चूड़धार चोटी पर जान जोखिम में डालकर लापता युवक को ढूंढने वाले हरीश , हंसराज व तपेंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में शेष दोनों स्थानीय युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अक्षय के लिए अपने जोखिम व खर्च पर…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन की ओर से चंबा मैदान नाहन में स्पोर्ट्स डे एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के करीब 200 प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा। मीडिया से बात करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर आईडी राही ने बताया कि आज चंबा मैदान नाहन में सुबह 10 बजे से डीएलएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए वार्षिक स्पोर्ट्स मीट एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैक इवेंट और फील्ड इवेंट की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, ने जमटा से बिरला सड़क के उन्नयन कार्य के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए तथा आम जनता को असुविधा न हो इसके लिए 10 मार्च, से 31 मार्च, 2025 तक आपातकालीन मामलों/वाहनों को छोड़कर, सभी वाहनों की अवाजाही पंजाहल-मलगांव, जैंथल घाट-ददाहू, जैंथल घाट-नाहन वाया धगेडा-रामाधौन (बायीं ओर) मार्गो से की जाएगी। 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने रेणुका के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर लोगों के साथ झूठ बोलते और ठगी करने का आरोप लगाया है । सिरमौर जिला के संगड़ाह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और रेणुका भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने पांच मार्च को हरिपुरधार कॉलेज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि वह अगली कैबिनेट बैठक में हरिपुरधार के सिविल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- कीसिरमौर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित 500 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 10 क्विंटल हर्बल रंग तैयार किए हैं। खास बात यह भी है कि इन रंगों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सिरमौर जिले में 3966 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। इनमें 500 स्वयं सहायता समूह ने 10 क्विंटल हर्बल रंग तैयार किए हैं। समूह की महिलाएं हिमईरा की दुकानों व अन्य माध्यमों से इन्हें बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है। रंगों की बिक्री के लिए महिलाओं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है, यह प्रक्रिया 12 मार्च, से 10 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी। यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिये पंजीकरण कर सकते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- स्वनच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता की तरफ कदम बढ़ाते हुए नाहन शहर में नगर परिषद ने नई सफाई व्यवस्था को लागू किया है शहर में कई भी खुले में कूड़ा फेंकने पर अब नगर परिषद द्वारा चालान किए जाएगे। शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने नई कार्य योजना तैयार की है। जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ख कदम उठाए जा रहे हैं और इस बाबत सफाई कर्मचारियों के…