नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन पुलिस की टीम ने पांवटा निवासी एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी वार्ड न. 10, देवी नगर, पावंटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।जानकारी के मुताबिक, नाहन पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितिक नामक युवक की तलाशी ली।तलाशी के दौरान…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पांवटा साहिब-58 की ग्राम पंचायत अजौली में आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुंजित चीमा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को उनके वोट का महत्व बताया गया ताकि आने वाले चुनाव में सभी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जा कर अपने मतो का प्रयोग करें।उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ)जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस चौकी पझौता की टीम ने देसी शराब की 28 पेटियों सहित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश, निवासी गांव शमौण (झाल-कवाल), टपरोली तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने झाल-कवाल कैची (नजद गांव शमौण सडक) पर झाल-कवाल लिंक रोड से आ रही (बोलेरो गाड़ी न. HP16-9858) को शक के आधार पर जांच के लिए रुकवाया।तलाशी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)लोकसभा चुनाव-2024 में लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत सभी पंजीकृत राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनावी रैली, मीटिंग व चुनावी सभाओं आदि के आयोजन के लिए अग्रिम स्वीकृति लेनी अनिवार्य है। यह स्वीकृति ऑन लाईन और ऑफ लाईन दोनों माध्यम से ली जा सकती है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुरूप नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सभी राजनैतिक दल और प्रत्याशी अपनी-अपनी चुनावी रैलियों तथा चुनावी सभाओं के आयोजन के लिए अग्रिम स्वीकृति लेना सुनिश्चित…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उप मंडल नाहन-एक के अन्तर्गत 4 अप्रैल 2024 को नाहन क्षेत्र के जरजा, बनोग, नजदीक गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, सैन की सेर आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नाहन-एक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आवश्यक मुरम्मत और रखरखाव के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह शट-डाउन मौसम खराब होने की स्थिति में रदद किया जा सकता है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- दो बार शिमला थे संसदीय क्षेत्र से रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप से आज मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन के पास कुछ कांग्रेस के नेता आए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबर थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता यह भी चाहते थे कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूं मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं और उन्हें भाजपा में रहते हुए काफी इज्जत मिली है जिस कारण उन की जमीर रह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा से दो बार सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप की कांग्रेस से शिमला संसदीय सीट पर चर्चा ने भाजपा खेमे में चिंता की लकीरें खींच दी है। अब यदि वीरेंद्र कश्यप बीजेपी को बाय-बाय कांग्रेस का दामन थाम लेते हैं तो सुरेश कश्यप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी बड़ी वजह एंटी इनकंबेंसी के साथ-साथ भाजपा की चरम गुटबाजी व बीते विधानसभा चुनावों में बागी कांग्रेसियों की वापसी मानी जा रही है।कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे जी आर मुसाफिर सहित कुछ दिग्गज कांग्रेसी बागियों की वापसी जल्द होने के संकेत भी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा आज मंगलवार को नाहन में संभावित आपदा के दृष्टिगत भवनों की रिपेयर और रेट्रोफिटिंग पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने इस कार्यशाला की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि की।एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इस एक दिवसीय कार्यशाला से सिरमौर जिला में विस्तृत संभावित आपदा के दृष्टिगत नये भवनों के निर्माण और पुराने भवनों की रेट्रोफिटिंग पर अच्छी और मूल्यवान जानकारी सांझा की…