Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े है।विभाग द्वारा सभी से मौके पर 95080 रुपए जुर्माना वसूल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग को संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी।जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास दबिश दी।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर बेला गांव के समीप का है, यहां एक ट्रैक्टर बस को पास देते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 30 वर्षीय चालक जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।जानकारी के मुताबिक, आज विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर एक तरफ से निजी बस और दूसरी तरफ से ट्रैक्टर (एचपी- 71ए- 6699) जा रहा था। इस दौरान बेला…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बार एसोसिएशन शिलाई की बैठक ट्रिब्यूनल कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर शिलाई बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लोकेश नेगी को अध्यक्ष, अमित ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र चौहान देवा को महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर अमित तोमर को सचिव , नरेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष, एलआर ठाकुर को प्रेस सचिव, जबकि नेत्र सिंह को लाइब्रेरियन बनाया गया। इसके अलावा एसआर चौहान, बीएस चौहान, अनिल नेगी और राहुल चौहान को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के आरोपो के बाद गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा के समर्थन में अब सिरमौर जिला फुटबॉल एसोसिएशन सामने आई हैं नाहन में फुटबॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश पाहवा आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। फुटबॉल एसोसिएशन का कहना है कि दीपक शर्मा पर लगाए जा रहे हैं सभी आरोप भी बेबुनियाद है और जब तक कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती है तब तक उनके खिलाफ कुछ भी कहना और निलंबन की…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आज 16वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का शुभारंभ हुआ। बता दें प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पदम सिंह पंवार प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल चेयरमैन बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के द्वारा किया गया किया गया।यह प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 4 अप्रैल 2024 तक चलेगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे जिले की लगभग 17 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें आईटीआई नाहन, आईटीआई सराहां, आईटीआई बोगधार, आईटीआई शिलाई, आईटीआई कफोटा, आईटीआई माईना, आईटीआई राजगढ़, आईटीआई पांवटा साहिब, गैलेक्सी प्राईवेट आईटीआई,…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा क्षेत्र में एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम पुत्र पवन कुमार वीपीओ माजरा के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार जंगल गश्त पर जब फॉरेस्ट गार्ड राकेश मेलियों के नजदीक कब्रिस्तान की तरफ जा रहा था तो देखा कि पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड ने माजरा पुलिस थाने में दी। माजरा थाने को सूचना मिलने के बाद थाना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब की फार्मा कंपनी ज़ी लेबोरेटरीज के निहालगढ़ प्लांट के लेखा कार्यालय से ककनरीब 12 लाख की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पावंटा साहिब पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से काबू किया है।पुलिस ने आरोपी से करीब 12 लाख का कैश भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय विवेक पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। बता दें आरोपी विवेक ज़ी लेबोरेटरीज में ही पहले काम करता था। वह करीब 5 साल से पांवटा साहिब में ही…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमण्डल की पुलिस चौकी पझौता के तहत शनिवार को एक मारुति ऑल्टो कार नंबर एचपी-16ए-1792 ढलेया के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 27 वर्षीय चालक सुशील पुत्र खजान सिंह ग्राम डिब्बर डाकघर देवठी मझगांव तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर व 30 वर्षीय अनिल पुत्र खजान सिंह दिनों भाई सवार थे।जिनमें से चालक सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा निजी गाड़ी से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। सुशील और अनिल कार में डिब्बर से शिलाबाग…

Read More